नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति को बड़ी जिम्मेदारी

वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी बनीं महासचिव, पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन निवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, वरिष्ठ नेता राम माधव समेत 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, हरीश द्विवेदी समेत आठ नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

9ebe9291efc2a979d705b5d6487810b0_1319914645

रांची में छात्रों ने बदला आंदोलन का स्वरूप, करेंगे पुतला दहन ये खबर भी पढ़े : रांची में छात्रों ने बदला आंदोलन का स्वरूप, करेंगे पुतला दहन

भाजपा की विज्ञप्ति के मुताबिक वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराज, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) होंगे। शिव प्रकाश और सौदान सिंह को फिर राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गयी है। विनोद तावड़े, सुनील बंसल, विप्लब देव, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेन्द्र पटेल, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया राष्ट्रीय महासचिव होंगे। पीयूष गोयल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी ने कुल 7 राज्यों से 8 महामंत्री बनाए हैं और सबसे ज्यादा दो नेता उत्तर प्रदेश से आते हैं। चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

9e637728a390d0514ce9a589ae94132e_1183577942

राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व कविता पाटिदार, के सुरेन्द्रन, भोला सिंह, प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम वेंकटेशन , मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभू, स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता, जय प्रकाश को सौंपा गया है। वहीं, तरुण चुग को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और महेन्द्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री बनाया गया है। डॉ. संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक बनाया गया है। प्रकोष्ठ संकुल संयोजक विष्णु दत्त शर्मा को बनाया गया है। इस प्रकोष्ठ के सह संयोजक ऋतुराज सिंहा और विष्णु वर्धन रेड्डी को बनाया गया है।

659ed390abd2cdce422c7ba1f2514618_832746203

हेमांग जोशी को युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा, अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा, बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा, शिवेश कुमार राम को अनुसूचित जाति मोर्चा, जॉ. मन्नालाल रावत को अनुसूचित जनजाति और कुंवर बासित अली को अल्पसंख्य़क मोर्चा की कमान सौंपी गई है। अनिल बलूनी को फिर मीडिया संयोजक बनाया गया है।

आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी, सिद्धार्थ यादव को सह संयोजक बनाया गया है। दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट, अरुण यादव को सह संयोजक बनाया गया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

घुसपैठ करने वाले 31 चीनी नागरिकों को दक्षिण कोरिया ने पकड़ा

सोल। साउथ कोरियन कोस्ट गार्ड ने चीनी घुसपैठ को लेकर एक आंकड़ा पेश किया। बताया कि पिछले आठ सालों में...
अंतर्राष्ट्रीय 
घुसपैठ करने वाले 31 चीनी नागरिकों को दक्षिण कोरिया ने पकड़ा

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में धूमधाम से मना तीज उत्सव, वर्णिका जैन बनीं मिस तीज क्वीन

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में रविवार को रश्मि चौधरी के संयोजन में तीज उत्सव एवं लाइफस्टाइल एग्जीबिशन...
उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में धूमधाम से मना तीज उत्सव, वर्णिका जैन बनीं मिस तीज क्वीन

नगर पालिका कार्यालय में एडीएम का औचक निरीक्षण, पांच कर्मचारी मिले नदारद

—लंबे समय से मेडिकल अवकाश वालों का होगा मेडिकल बोर्ड से परीक्षण
उत्तर प्रदेश 
नगर पालिका कार्यालय में एडीएम का औचक निरीक्षण, पांच कर्मचारी मिले नदारद

जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता सम्पन्न, मण्डलीय प्रतियोगिता के लिए आठ का चयन

बस्ती - किसान सर्वोदय इंटर कॉलेज रायठ में सोमवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता सम्पन्न, मण्डलीय प्रतियोगिता के लिए आठ का चयन

सपा की सरकार बनने पर लागू होंगी जन कल्याणकारी योजनायें- संजय विद्यार्थी सविता

बस्ती - सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में  ‘संविधान बचाओ’...