घुसपैठ करने वाले 31 चीनी नागरिकों को दक्षिण कोरिया ने पकड़ा

साउथ कोरियन कोस्ट गार्ड ने चीनी घुसपैठ को लेकर बड़ा आंकड़ा पेश किया

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सोल। साउथ कोरियन कोस्ट गार्ड ने चीनी घुसपैठ को लेकर एक आंकड़ा पेश किया। बताया कि पिछले आठ सालों में चीन से घुसपैठ कर दक्षिण कोरिया के ताइआन प्रांत पहुंचे 30 से ज्यादा चीनी नागरिकों को पकड़ने में उन्होंने कामयाबी हासिल की है। 

सोमवार को कोस्ट गार्ड ने बताया कि सितंबर 2019 से इस साल मई तक, 31 चीनी नागरिकों को गैर कानूनी तरीके से ताइआन काउंटी में जल मार्ग से प्रवेश करते पकड़ा गया। काउंटी (जैसे जिला), सोल से 100 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर दक्षिण पश्चिम में स्थित है।

आजादी के जश्न में दिखी शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता ये खबर भी पढ़े : आजादी के जश्न में दिखी शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता

अधिकारियों ने बताया कि सितंबर 2019 में तीन चीनी नागरिक रबर बोट पर सवार होकर ताइआन तट के पास पहुंचने पर पकड़े गए थे। वहीं, पिछले साल आठ और लोगों को 4.3 मीटर लंबी बोट पर सवार होकर काउंटी पहुंचने पर पकड़ा गया था।

योनहाप न्यूज एजेंसी ने कोस्ट गार्ड के हवाले से बताया कि ताजा घटना इसी साल 25 मई की है। शख्स डोंग गुआंगपिंग नाम का एक अपराधी किस्म का शख्स डोंग समुद्र मार्ग से देश में घुसा तो तुरंत पकड़ लिया गया।

डोंग, चीन का सजायाफ्ता मुजरिम था। उसे बाद में दक्षिण कोरिया छोड़ने की इजाजत मिल गई थी। डोंग को लेकर एक खबर न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी छापी थी। बताया कि वह इस साल जून में कनाडा आया था।

कोस्ट गार्ड ने कहा कि 31 में से 25 लोग ऐसे थे जो पहले दक्षिण कोरिया में काम कर चुके थे। अधिकारियों ने कहा कि ज्यादातर लोगों को डिपोर्ट कर दिया गया था, लेकिन फिर वो गैर-कानूनी तरीके से घुस गए। जांच हुई तो पता चला कि उनके पास कानूनी तरीके से प्रवेश करने के दस्तावेज नहीं थे, इसलिए गलत तरीका अपनाया।

कोस्ट गार्ड अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादातर गैर-कानूनी एंट्री की कोशिशें अप्रैल और मई या सितंबर और अक्टूबर के बीच हुईं, जब समुद्र में ज्यादा हलचल नहीं होती और इस वजह से पानी में नेविगेट करना आसान हो जाता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अमर पाल मौर्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बनने पर भाजपा कार्यालय में जश्न

प्रतापगढ़। राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद प्रतापगढ़ में...
अमर पाल मौर्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बनने पर भाजपा कार्यालय में जश्न

जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: डीएम

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 
उत्तर प्रदेश 
जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: डीएम

माध्यमिक शिक्षकों ने 12 सूत्रीय समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया

  संत कबीर नगर, सोमवार को 12 सूत्रीय शिक्षक समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
माध्यमिक शिक्षकों ने 12 सूत्रीय समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गई फरियादियों की शिकायतें

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ।...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गई फरियादियों की शिकायतें

नितिन नवीन द्वारा घोषित नई टीम को पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पार्टी में विभिन्न...
राष्ट्रीय 
नितिन नवीन द्वारा घोषित नई टीम को पीएम मोदी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश

जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: डीएम

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 
उत्तर प्रदेश 
जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: डीएम

माध्यमिक शिक्षकों ने 12 सूत्रीय समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया

  संत कबीर नगर, सोमवार को 12 सूत्रीय शिक्षक समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
माध्यमिक शिक्षकों ने 12 सूत्रीय समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गई फरियादियों की शिकायतें

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ।...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गई फरियादियों की शिकायतें

सीडीओ एवं एसपी ने समाधान दिवस में सुनी शिकायतें, 06 शिकायतों का हुआ निस्तारण

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना  की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ एवं एसपी ने समाधान दिवस में सुनी शिकायतें, 06 शिकायतों का हुआ निस्तारण