गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में धूमधाम से मना तीज उत्सव, वर्णिका जैन बनीं मिस तीज क्वीन
रश्मि चौधरी के संयोजन में हुआ भव्य आयोजन, झूले, कैमल राइड, फूड स्टॉल और लकी ड्रॉ रहे आकर्षण का केंद्र
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में रविवार को रश्मि चौधरी के संयोजन में तीज उत्सव एवं लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद महिलाओं, बच्चों और सोसायटी के सैकड़ों निवासियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
तीज उत्सव में सेल्फी पॉइंट, कैमल राइड (ऊंट की सवारी), झूले, फूड स्टॉल, टंबोला गेम और लकी ड्रॉ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कैमल राइड को लेकर बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने झूलों और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का खूब आनंद लिया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। विभिन्न स्टॉल पर महिलाओं की भीड़ रही। संगीत और डांस परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महिलाओं ने डांस पर जमकर धमाल मचाया और पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।

टंबोला गेम में महिलाओं और निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लकी ड्रॉ में विजेताओं के नाम घोषित कर उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए। फूड स्टॉल पर भी लोगों की काफी भीड़ रही और लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। आकर्षक सेल्फी पॉइंट पर महिलाओं और बच्चों ने जमकर फोटो खिंचवाईं।कार्यक्रम में वर्णिका जैन को मिस तीज क्वीन चुना गया। रश्मि चौधरी ने वर्णिका जैन को सम्मानित किया। उनके मिस तीज क्वीन चुने जाने पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें बधाई दी।इस अवसर पर आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयरमैन आर.के. गर्ग का भी सम्मान किया गया। आनंद चौधरी और गौरव बंसल ने उन्हें फूलमाला पटका पहनाकर, और बुके भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के विशेष सहयोगी नक्षत्र इंफ्राटेक (NAKSHATR INFRATECH) रहे। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए आयोजक की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया।

आयोजक रश्मि चौधरी ने कहा कि तीज उत्सव का उद्देश्य सोसायटी के निवासियों को एक साथ लाकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बच्चों और निवासियों ने जिस उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया, उससे आयोजन बेहद सफल और यादगार बन गया।
इस अवसर पर गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी की पूर्व अध्यक्ष एवं आयोजक रश्मि चौधरी, मालती सिंह, अनुजा बंसल, डॉ. अंशिका चौधरी, कंवल चौधरी, आर.के. गर्ग, निशी गुप्ता, कीर्ति पाहवा, दिनेश सिंह, एडवोकेट अनुज जैन , राजकिशोर शर्मा,गौरव बंसल, किंशुक बंसल सहित सैकड़ों सोसायटी निवासी मौजूद रहे।

गणेश वंदना से शुरू हुआ यह तीज उत्सव डांस, खरीदारी, टंबोला गेम, लकी ड्रॉ, कैमल राइड, झूलों और फूड स्टॉल के साथ देर तक रंगारंग और उत्सवपूर्ण माहौल में चलता रहा। सोसायटी के निवासियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार कार्यक्रम बताया।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
