राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन: चाय की चुस्कियों संग टटोली नब्ज, हनुमान सेतु पर टेका मत्था

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

चाय की दुकान पर कार्यकर्ताओं से बोले, 2027 चुनाव का बिगुल बज चुका

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दो दिवसीय आगमन पर पहुंचे सत्तासीन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को अमौसी एयरपोर्ट और भाजपा पार्टी मुख्यालय होने के बाद सीधे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक संग शहर की मशहूर शर्मा जी की चाय की दुकान पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्कियों का आनंद लिया और बन-मक्खन समोसे का भी स्वाद चखा। 

यहां पर कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी क्रम में शाम को वो पूरे दल बल के साथ हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे और प्रभु रामजी के अनन्य भक्त और लक्ष्मणनगरी में गोमती के तट पर बाबा नीम करौली द्वारा स्थापित चिर प्राचीन मंदिर में विराजमान हनुमान जी के दर्शन किये। उन्होंने श्री हनुमान जी महाराज के दरबार में माथा टेककर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह तथा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

आम महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में दिखा उत्साह ये खबर भी पढ़े : आम महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

दर्शन के बाद नितिन नबीन ने कहा कि पवन पुत्र हनुमान का आशीर्वाद तो लेना ही चाहिए। उत्तर प्रदेश को सब प्रकार की सुख शांति और समृद्धि मिले। उत्तर प्रदेश विकास के पैमाने पर आगे बढ़ रहा है। नितिन नबीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग अपनी मेहनत और प्रतिभा के लिए पूरे देश में पहचाने जाते हैं। प्रदेश के युवाओं ने अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027...
उत्तर प्रदेश 

भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा रचित ‘मेरा सन्यासी’ कृति का हुआ लोकार्पण
राष्ट्रीय 
आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

योगी सरकार की पहल, विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर
उत्तर प्रदेश 
आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

आम महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

लखनऊ। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित आम प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को बच्चों के लिए बेहद आकर्षक...