बाराबंकी में बजरंग दल का सेवा सप्ताह शुरू, कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर किया मंदिर में किया श्रमदान
बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में बजरंग दल के सेवा सप्ताह की शुरुआत रविवार को बीएसएनएल ऑफिस स्थित मंदिर के प्रांगण में हुई। इसकी शुरुआत विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राहुल कुमार ने पौधारोपण करके की। इस मौके पर जिला मंत्री राहुल कुमार ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं जिनके बिना जीवन संभव नहीं है। शुद्ध एवं बेहतर पर्यावरण के लिए धरती पर अत्यधिक वृक्षों की आवश्यकता है।
राहुल कुमार ने बताया कि इस माह में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता कस्बे से लेकर ग्रामीण अंचल तक वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाएंगे। सभी कार्यकर्ता शुद्ध एवं स्वस्थ पर्यावरण का संकल्प लेंगे। इस अवसर पर बजरंग दल जिला सह संयोजक प्रिंस वर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, नगर मंत्री सौरभ गुप्ता, नगर संयोजक राहुल वाल्मीकि, मोहित कश्यप, शिवा आदि ने नीम, पीपल, जामुन व सहजन आदि के पौधे लगाए। सभी ने शुद्ध पर्यावरण का संकल्प लिया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करके मंदिर परिसर की साफ-सफाई भी की।
इसी प्रकार निंदूरा प्रखंड में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ग्राम कंचनापुर स्थित काली माता मंदिर, निंदूरा एवं निगोहा में ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण किया। यहां भी मंदिर प्रांगण में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई।इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला विशेष संपर्क प्रमुख तुलसीराम चौहान, निंदूरा प्रखंड अध्यक्ष अमित गुप्ता, बजरंग दल प्रखंड संयोजक मुकेश सिंह, सह मंत्री नरेंद्र राजभर, पूर्व प्रखंड मंत्री अरविंद यादव, पूर्व प्रधान रामू चौहान, अनुज मौर्य, अवध राम, वीरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, चंद्रबली, शिवाजी, देशराज, भी राजभर आदि मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बरगद, अमरूद, नीम, पाकड़, केसिया, गुड़हल, चांदनी, सहजन, गुलमोहर आदि के सैकड़ों पौधे रोपित किए।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
