सीएम योगी करेंगे महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण, डीएम एवं महापौर ने किया निरीक्षण

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज।भारतीय एकता, राष्ट्रनिर्माण और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देने की दिशा में प्रयागराज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का साक्षी बनने जा रहा है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर 6 जुलाई 2026 को यमुना बैंक रोड स्थित कालीघाट (बोट क्लब) परिसर में नगर निगम प्रयागराज द्वारा स्थापित तीन महान विभूतियों की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

महाकुंभ-2025 को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, यूपी ने रचा नया इतिहास ये खबर भी पढ़े : महाकुंभ-2025 को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, यूपी ने रचा नया इतिहास

रविवार को महापौर गणेश केसरवानी एवं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के उपाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पार्किंग, मंच व्यवस्था तथा आम नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

नगर निगम के अनुसार बोट क्लब परिसर को एक 'प्रेरणा स्थल' के रूप में विकसित किया जा रहा है। तीन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण इस क्षेत्र को नई पहचान देने के साथ-साथ पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधियों और नागरिक सुविधाओं के विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे प्रयागराज के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में एक और आकर्षण जुड़ने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक, प्रेरणादायी और जनभागीदारी से परिपूर्ण बन सके।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने रचाई तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट संग लिए सात फेरे

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट से रविवार को एक निजी समारोह में...
मनोरंजन 
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने रचाई तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट संग लिए सात फेरे

बाथरूम में रखी ये चीजें पैदा कर सकती हैं वास्तु दोष 

वास्तु टिप्स :वास्तु शास्त्र की मानें तो बाथरूम घर का वह स्थान है जहां नकारात्मक ऊर्जा सबसे अधिक रहती है।...
धर्म-आध्यात्म 
बाथरूम में रखी ये चीजें पैदा कर सकती हैं वास्तु दोष 

"मुझे लगा  अली खामेनेई से लोग नफरत करते हैं"ट्रंप 

वाशिंगटन  : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
"मुझे लगा  अली खामेनेई से लोग नफरत करते हैं"ट्रंप 

आशियाना पुलिस  बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपए बरामद

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना पुलिस  बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपए बरामद

खीर में मौत, नमक से गलाने की कोशिश... फिर बाथरूम बना कब्र, आगरा हत्याकांड में रोज खुल रहे नए राज

मामले की जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 खीर में मौत, नमक से गलाने की कोशिश... फिर बाथरूम बना कब्र,  आगरा हत्याकांड में रोज खुल रहे नए राज

उत्तर प्रदेश

मिर्जामुराद में नहर किनारे युवक का शव मिला, सिर और चेहरे पर चोट के निशान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहड़ा गांव के पास नहर किनारे सड़क पर रविवार...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जामुराद में नहर किनारे युवक का शव मिला, सिर और चेहरे पर चोट के निशान

सीएम योगी करेंगे महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण, डीएम एवं महापौर ने किया निरीक्षण

प्रयागराज।भारतीय एकता, राष्ट्रनिर्माण और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देने की दिशा में प्रयागराज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का साक्षी...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी करेंगे महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण, डीएम एवं महापौर ने किया निरीक्षण