मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम महोत्सव का किया शुभारंभ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नौवें तीन दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया। 'आम महोत्सव 2026' की स्मारिका का विमोचन किया। साथ ही प्रगतिशील बागवानों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने महोत्सव के सफल आयोजन में मुख्यमंत्री के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उद्यान मंत्री ने बताया कि इस महोत्सव में 800 से अधिक प्रकार के आम प्रदर्शित किए गए, जो बच्चों और अभिभावकों के लिए एक अनूठा अनुभव प्रदान करते हैं।

चंदा चोरों के घर पर कब चलेगा बुल्डोजर: गौतम  ये खबर भी पढ़े : चंदा चोरों के घर पर कब चलेगा बुल्डोजर: गौतम 

यह महोत्सव तीन स्थानों पर आयोजित किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, मलिहाबाद के बागानों में किसानों के साथ और जनभवन में राज्यपाल के साथ किया गया। इसका उद्देश्य राज्य के किसानों की समृद्धि और खुशहाली को बढ़ावा देना है।

उद्यान विभाग द्वारा किए गए नवाचारों में आम की गुणवत्ता सुधारने के लिए पेपर बैग तकनीक का उपयोग, निर्यात प्रोत्साहन बोर्ड का गठन, हाई-टेक नर्सरी की स्थापना और कमल की खेती को बढ़ावा देना शामिल है। उद्यान मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में हाई-टेक नर्सरी के माध्यम से दिए जाने वाले पौधों की संख्या 74 लाख से बढ़कर 29 करोड़ हो गई है।

शहरी क्षेत्रों में छत पर बागवानी (रूफ टॉप गार्डनिंग) को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया है, जो शहरों में घटती कृषि भूमि के बीच सकारात्मक ऊर्जा और कार्बन डाइऑक्साइड के अवशोषण में मदद करेगा। 'मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना' और मंडल स्तर पर औद्योगिक उन्नयन गोष्ठियां आयोजित की गईं। इससे कम क्षेत्रफल में अधिक मूल्य की फसलों, जैसे औषधीय फसलों, को बढ़ावा मिल सके।

उद्यान विभाग की मेहनत और प्रयासों के कारण, राज्य की नौ फीसदी भूमि पर औद्यानिक फसलों का उत्पादन 42 फीसदी तक पहुँच गया है, जबकि कृषि विभाग की 91 फीसदी भूमि पर 58 फीसदी की हिस्सेदारी है। उत्तर प्रदेश के औद्यानिक उत्पाद अमेरिका, ब्रिटेन, अरब, मलेशिया, सिंगापुर, कुवैत, न्यूजीलैंड, बेल्जियम, जापान, इटली, कतर, रूस, जर्मनी, मॉरीशस, नीदरलैंड, ओमान, नेपाल, थाईलैंड, बहरीन और स्वीडन जैसे देशों तक पहुँच रहे हैं।

भारत में आम और शहद के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सर्वाधिक उपज देता है। शहद की ब्रांडिंग 'काशी शहद' के नाम से की गई है, जिसका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना है। मखाना, खजूर, कमल, स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट जैसी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए भी नवाचार किए गए हैं। उद्यान मंत्री ने उद्यान विभाग के 50 वर्षों के इतिहास में वर्तमान स्थिति पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि विभाग ने किसानों और सरकार दोनों का सम्मान बढ़ाया है। लखनऊ के अलीगंज में हुई एक दुखद घटना के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द करने का निर्णय लिया गया, जो भारतीय संस्कार संस्कृति का हिस्सा था।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राम मंदिर विवाद पर RSS की चुप्पी टूटी, मंदिर प्रबंधन से मांगी जवाबदेही

नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्रों में जमा राशि की कथित चोरी के मामले पर अब...
उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर विवाद पर RSS की चुप्पी टूटी, मंदिर प्रबंधन से मांगी जवाबदेही

अयोध्या में मणिरामदास छावनी के संत पंजाबी बाबा का निधन

अयोध्या। श्री मणिरामदास छावनी के व्यवस्थापक संत कृपालु राम दास 'पंजाबी बाबा' का शुक्रवार को साकेतवास ( निधन)हो गया ।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में मणिरामदास छावनी के संत पंजाबी बाबा का निधन

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री हनुमानगढ़ी में महंत संत राम दास को श्रद्धांजलि देने अयोध्या पहुंचे

अयोध्या। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम नगरी अयोध्या में हनुमानगढ़ी में महंत राजू दास के गुरु महंत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री हनुमानगढ़ी में महंत संत राम दास को श्रद्धांजलि देने अयोध्या पहुंचे

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र स्थित बनपुरवा गांव में शुक्रवार को घर के अन्दर एक...
उत्तर प्रदेश 
कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता से भाेर में बारिश हुई, दिन में गरज चमक के साथ बाैछारें पड़ने व तेज हवाएं चलने का अनुमान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से शुक्रवार भाेर में कई जिलाें में बारिश हुई है और दिन में...