राम मंदिर विवाद पर RSS की चुप्पी टूटी, मंदिर प्रबंधन से मांगी जवाबदेही

Published By Gargi Vishwakarma
On
Gargi Vishwakarma Picture

नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्रों में जमा राशि की कथित चोरी के मामले पर अब तक सार्वजनिक रूप से चुप रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि इस घटना से पूरे हिंदू समाज और करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, मंदिर प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाने और श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

होसबाले ने अपने बयान में कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष, करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग और बलिदान का परिणाम है। ऐसे मंदिर के दानपात्रों में जमा राशि की चोरी की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

गलती से SSP के नंबर पर कर दिया रिचार्ज, फिर महिला की बात पर हंस पड़े कप्तान  ये खबर भी पढ़े : गलती से SSP के नंबर पर कर दिया रिचार्ज, फिर महिला की बात पर हंस पड़े कप्तान 

SIT जांच का स्वागत, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

RSS ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आग्रह पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (Special Investigation Team- SIT) का गठन किया है और उसकी सिफारिशों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। संघ ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उन्हें कठोर दंड मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

मंदिर प्रबंधन से व्यवस्था सुधारने की अपील

अपने बयान में RSS ने कहा कि यह घटना सामान्य नहीं, बल्कि असाधारण है। इसलिए मंदिर प्रबंधन को व्यवस्था और संचालन से जुड़ी सभी कमियों को दूर करने के लिए परिणामकारी कदम उठाने चाहिए। संघ ने कहा कि वर्तमान में जो भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी है, उसे जल्द समाप्त किया जाना चाहिए। साथ ही वित्तीय प्रबंधन, प्रशासनिक व्यवस्था और संचालन में ऐसी पारदर्शी प्रणाली विकसित की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और करोड़ों श्रद्धालुओं का विश्वास और अधिक मजबूत हो।

RSS ने यह भी विश्वास जताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट वित्तीय पारदर्शिता, सुचारु संचालन और धार्मिक मर्यादा के अनुरूप व्यवस्थाओं को और मजबूत करेगा, जिससे हिंदू समाज की आस्था और विश्वास कायम रहेगा।

लेखक के बारे में

Gargi Vishwakarma Picture

गर्गी विश्वकर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़ी हैं और डिजिटल डिप्टी चीफ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वह डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्पष्ट, तथ्यपरक और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करती हैं।

नवीनतम

घर में सो रही मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा जयपुर गांव में जहरीले सांप के डसने से सात वर्षीय...
झारखंड 
घर में सो रही मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

पाकिस्तान में मानव प्लेसेंटा की तस्करी का खुलासा, एंटी-एजिंग इंजेक्शन बनाने के लिए विदेश भेजने का आरोप

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मानव प्लेसेंटा (Placenta) की कथित तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (Federal Investigation...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान में मानव प्लेसेंटा की तस्करी का खुलासा, एंटी-एजिंग इंजेक्शन बनाने के लिए विदेश भेजने का आरोप

राम मंदिर विवाद पर RSS की चुप्पी टूटी, मंदिर प्रबंधन से मांगी जवाबदेही

नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्रों में जमा राशि की कथित चोरी के मामले पर अब...
उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर विवाद पर RSS की चुप्पी टूटी, मंदिर प्रबंधन से मांगी जवाबदेही

अयोध्या में मणिरामदास छावनी के संत पंजाबी बाबा का निधन

अयोध्या। श्री मणिरामदास छावनी के व्यवस्थापक संत कृपालु राम दास 'पंजाबी बाबा' का शुक्रवार को साकेतवास ( निधन)हो गया ।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में मणिरामदास छावनी के संत पंजाबी बाबा का निधन

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री हनुमानगढ़ी में महंत संत राम दास को श्रद्धांजलि देने अयोध्या पहुंचे

अयोध्या। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम नगरी अयोध्या में हनुमानगढ़ी में महंत राजू दास के गुरु महंत...

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र स्थित बनपुरवा गांव में शुक्रवार को घर के अन्दर एक...
उत्तर प्रदेश 
कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस