बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार देर रात को सिविल लाइन थाना पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में पुलिस की गोली से बदमाश मारा गया तो वहीं दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।

घायल पुलिस कर्मियाें को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

कर्तव्य की गरिमा, सेवा का सम्मान, थाना महुली में होमगार्ड राजदेव चौधरी को भावभीनी विदाई ये खबर भी पढ़े : कर्तव्य की गरिमा, सेवा का सम्मान, थाना महुली में होमगार्ड राजदेव चौधरी को भावभीनी विदाई

सिविल लाइन पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। गोली लगने से दो पुलिस कर्मी घायल हुए तो आत्मरक्षार्थ चलाई गई गोली से बदमाश घायल हो गया।

पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने इलाज के दौरान बदमाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो पुलिस कर्मियों का उपचार किया जा रहा है।

एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान हाल पता संभल जिले के बनियाठेर निवासी जितेन्द्र उर्फ ढालू (35) के रूप में हुई है। इस्लामनगर थानाक्षेत्र में डकैती की घटना में वह वांछित था।

डीआईजी बरेली की ओर से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ नोएडा, अमरोहा समेत अन्य जिलों में लूट,डकैती जैसी गंभीर धाराओं में लगभग 12 से अधिक अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

उसके पास से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस और कुछ जेवर बरामद हुए है। इसमें पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नेपाल: ईंधन कीमतों में भारी गिरावट, गैस सिलेंडर से लेकर विमान ईंधन तक हुआ सस्ता

काठमांडू। नेपाल ऑयल निगम ने पेट्रोलियम पदार्थों के खुदरा मूल्य में भारी कटौती की है। निगम के अनुसार नई कीमतें...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: ईंधन कीमतों में भारी गिरावट, गैस सिलेंडर से लेकर विमान ईंधन तक हुआ सस्ता

नवादा: बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव, इलाके में फैली सनसनी

नवादा। नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा गांव में गुरुवार को बंद कमरे से पति-पत्नी का शव बरामद...
बिहार 
नवादा: बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव, इलाके में फैली सनसनी

मीरजापुर: फ्रिज में उतरे करंट से दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव में बुधवार रात फ्रिज में उतरे करंट की...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: फ्रिज में उतरे करंट से दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को दी हरी झंडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को हरी झंडी दे...
शिक्षा-रोजगार  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को दी हरी झंडी

मणिपुर: उग्रवाद पर सख्त कार्रवाई, PLA और NRFM से जुड़े दो उग्रवादी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

इंफाल। मणिपुर में बीते 24 घंटे में सुरक्षा बलों और पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग...
राष्ट्रीय 
मणिपुर: उग्रवाद पर सख्त कार्रवाई, PLA और NRFM से जुड़े दो उग्रवादी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर: फ्रिज में उतरे करंट से दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव में बुधवार रात फ्रिज में उतरे करंट की...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: फ्रिज में उतरे करंट से दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मीरजापुर में 3 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, परीक्षार्थियों के लिए भारी वाहनों पर रोक लागू

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में 3 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, परीक्षार्थियों के लिए भारी वाहनों पर रोक लागू

आरआरसी सेंटर पर फंदे से लटका मिला नोएडा से लौटे युवक का शव, मचा कोहराम

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र के बकौहा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक सनी कुमार का...
उत्तर प्रदेश 
आरआरसी सेंटर पर फंदे से लटका मिला नोएडा से लौटे युवक का शव, मचा कोहराम

बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार देर रात को सिविल लाइन थाना पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद