मीरजापुर: फ्रिज में उतरे करंट से दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव में बुधवार रात फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आने से एक दुकानदार की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

भटौली गांव निवासी संजय गुप्ता घर के पास अंडे की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने बड़े पुत्र शिवा के साथ ठेले पर सामान लेकर दुकान पहुंचे। दुकान पर सामान फ्रिज में रखते समय उसने बेटे को पानी लाने के लिए भेज दिया।

इसी दौरान फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आने से संजय गंभीर रूप से झुलस गया और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। कुछ देर बाद जब शिवा पानी लेकर लौटा तो पिता को जमीन पर पड़ा देख घबरा गया। उसने शोर मचाकर परिजन और आसपास के लोगों को सूचना दी।

ग्रामीणों और परिजन ने संजय को तत्काल कछवां स्थित क्रिश्चियन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वृजेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फ्रिज में करंट उतरने से दुकानदार की मौत होने की बात सामने आई है।

सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संविधान की मजबूती में ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है सुरक्षित- मोना ये खबर भी पढ़े : संविधान की मजबूती में ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है सुरक्षित- मोना

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

विजयवाड़ा में रेलवे इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 लाख बरामद

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में रविवार को विजयवाड़ा में तैनात रेलवे के मुख्य...
राष्ट्रीय 
विजयवाड़ा में रेलवे इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 लाख बरामद

राजकोट: तालाब में डूबने से 4 लोगों की मौत, मृतकों में दो सगे भाई

राजकोट। गुजरात के राजकोट में तालाब में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाइयों...
राष्ट्रीय  गुजरात 
राजकोट: तालाब में डूबने से 4 लोगों की मौत, मृतकों में दो सगे भाई

बंगाल में आयुष्मान भारत लागू, परिवारों को मिलेगा 5 लाख का कवर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में केंद्र की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के लागू होने की...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
बंगाल में आयुष्मान भारत लागू, परिवारों को मिलेगा 5 लाख का कवर

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

डीआरआई ने सुपारी आयात में 2500 करोड़ की धोखाधड़ी का किया भंडाफोड़

नई दिल्ली। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने सुपारी आयात में 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की सीमा शुल्क चोरी का...
कारोबार 
डीआरआई ने सुपारी आयात में 2500 करोड़ की धोखाधड़ी का किया भंडाफोड़

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में रविवार को आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की लाश संदिग्ध हालत में...
उत्तर प्रदेश 
आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

पिपराइच के जंगल धूषण में हादसा, दूसरे घायल को उपचार के बाद मिली छुट्टी
उत्तर प्रदेश 
डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान