फर्रुखाबाद में सर्पदंश से पीड़ित दोस्त के साथ जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक

बाढ़ के पानी में नाव से उतरते समय युवक को सांप ने डसा, दोस्त ने सांप पकड़कर डिब्बे में किया बंद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में रविवार काे बाढ़ के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। अमृतपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम तीसराम की मड़ैया में एक युवक को नाव से उतरते समय सांप ने डस लिया। उसके दोस्त ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया और घायल दोस्त के साथ उसे भी अस्पताल ले आया। अस्पताल में जिंदा सांप को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

प्रदीप (22) अपने मित्र अनुज के साथ नाव से घर लौट रहा था। उनके गांव में गंगा का बाढ़ का पानी भरा हुआ है और आवागमन का एकमात्र साधन नाव ही है। जब वे गांव के पास पहुंचे और नाव से उतरे, तो बाढ़ के पानी में मौजूद एक सांप ने प्रदीप के पैर में डस लिया।

ऑपरेशन मजनू: संतकबीरनगर पुलिस का स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों पर कड़ा प्रहार ये खबर भी पढ़े : ऑपरेशन मजनू: संतकबीरनगर पुलिस का स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों पर कड़ा प्रहार

प्रदीप को सांप के डसने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसके दोस्त अनुज ने तुरंत सांप को पकड़ लिया और गांव वालों की मदद से उसे एक डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद, ग्रामीण प्रदीप और डिब्बे में बंद सांप दोनों को लेकर जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे। जहां डॉक्टर हैरान रह गए। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ऋषिकांत वर्मा ने बताया कि जिस सांप ने काटा है वह खतरा नाक है। पीड़ित युवक का उपचार चल रहा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चंदवा पंचायत के 29 महादलित भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा

कोलासी, कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के चंदवा पंचायत अंतर्गत रुपसपुर गांव में महादलित एवं भूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण पहल की...
बिहार 
चंदवा पंचायत के 29 महादलित भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा

बड़हलगंज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

​बड़हलगंज ( हरीश चंद सोनी की रिपोर्ट ): स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आज पूरे बड़हलगंज...
उत्तर प्रदेश 
बड़हलगंज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

तूतीकोरिन के बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, चार टीमें जुटीं

शोरूम में हुए नुकसान का आकलन जारी तूतीकोरिन। तमिलनाडु के तूतीकोरिन-पलायमकोट्टई रोड स्थित एक निजी दोपहिया वाहन शोरूम में रविवार...
राष्ट्रीय 
तूतीकोरिन के बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, चार टीमें जुटीं

श्रेयांश का बैडमिंटन छात्रावास में हुआ चयन

सहजनवा( सूरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट)। सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम क़ोदरी निवासी सूर्यांश यादव का इटावा जिले के...
उत्तर प्रदेश 
श्रेयांश का बैडमिंटन छात्रावास में हुआ चयन

अटल जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने अटल जी के योगदान को किया याद नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और...
राष्ट्रीय 
अटल जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

बड़हलगंज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

​बड़हलगंज ( हरीश चंद सोनी की रिपोर्ट ): स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आज पूरे बड़हलगंज...
उत्तर प्रदेश 
बड़हलगंज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

श्रेयांश का बैडमिंटन छात्रावास में हुआ चयन

सहजनवा( सूरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट)। सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम क़ोदरी निवासी सूर्यांश यादव का इटावा जिले के...
उत्तर प्रदेश 
श्रेयांश का बैडमिंटन छात्रावास में हुआ चयन

बहु की पिटाई के मामले में सास ननद का चालान

गोरखपुर (सतीश त्रिपाठी की रिपोर्ट )*गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो टोला नरिया निवासी अनामिका को सास व...
उत्तर प्रदेश 
बहु की पिटाई के मामले में सास ननद का चालान

यूपी में दिखता है बदलाव, मजबूत नेतृत्व से कानून व्यवस्था पर बढ़ा भरोसा : नाना पाटेकर

लखनऊ। फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की जमकर सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में दिखता है बदलाव, मजबूत नेतृत्व से कानून व्यवस्था पर बढ़ा भरोसा : नाना पाटेकर