बहु की पिटाई के मामले में सास ननद का चालान
गोरखपुर (सतीश त्रिपाठी की रिपोर्ट )*गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो टोला नरिया निवासी अनामिका को सास व ननद ने मारपीट कर घायल कर दिया। गुलरिहा पुलिस बहु की तहरीर पर सास रूपा पाण्डेय,ननद ज्योति पाण्डेय के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर शनिवार को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो टोला नरिया निवासी अनामिका पत्नी विनीत पाण्डेय का आरोप है कि सास रूपा पाण्डेय व ननद ज्योति से पारिवारिक विवाद है। 14 जुलाई को सास व ननद जबरन अनामिका को घर से बाहर निकाल रहे थे। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में गुलरिहा पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर ली।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।
