बड़हलगंज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

​बड़हलगंज ( हरीश चंद सोनी की रिपोर्ट ): स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आज पूरे बड़हलगंज क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के प्रमुख प्रशासनिक व सामाजिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों पर बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।

*​बड़हलगंज प्रेस क्लब पर ध्वजारोहण*
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'बड़हलगंज प्रेस क्लब' पर गरिमामय झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बड़हलगंज कोतवाली के क़स्बा इंचार्ज जीतेन्द्र मिश्र एवं जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने ध्वजारोहण कर देश के वीरों को याद किया। इस दौरान आदित्य पाण्डेय, घनश्याम यादव, विपिन त्रिपाठी, दुर्गेश वर्मा, हरिश्चन्द्र सोनी, रामनिवास यादव, सूरज शर्मा, शुभम शर्मा, अमन सोनकर, सर्वेश पासवान, गौतम प्रजापति, और राजू समेत कई सम्मानित लोग व पत्रकार मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप ये खबर भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

*​सुभाष चंद्र बोस पार्क में फहरा 100 मीटर ऊँचा तिरंगा*
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आकर्षण नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में देखने को मिला, जहाँ क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी ने 100 मीटर लंबा विशाल तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात विधायक ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस भव्य आयोजन के दौरान चेयरमैन प्रीति उमर, नगर सेवक महेश उमर, मानस त्रिपाठी, आनंद तिवारी, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, सभासद दीपक शर्मा, संतोष जायसवाल, प्रशांत शाही, दुर्गेश मिश्रा, राजीव पाण्डेय, सत्यम जायसवाल, दीपक गौड़ और सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

*​मानव शिक्षा सेवा संस्थान पर फहराया तिरंगा, देश भक्ति के रंग मे रंगा संस्थान*
इसी क्रम में 'मानव शिक्षा सेवा संस्थान' पर स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। यहाँ समाजसेविका पूनम गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी उन्होंने कहा की आज देश आजाद हुआ है तो इसके पीछे तमाम वीर सपूतो का बलिदान है ऐसे मे हर भारतीय का कर्तव्य है की इस मौके पर उन बलिदानियों को भी याद किया जाय और श्रद्धांसुमन अर्पित किया जाय। इस अवसर पर प्रिया गुप्ता, अनीता यादव, नीलम देवी, रागिनी राव, पंकज यादव, सुरेश राय, अभिषेक राय आदि लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

*उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ध्वजारोहण और सदस्यता वितरण*
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बड़हलगंज राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान दौरान राष्ट्र गान के साथ शान से तिरंगा फहराया गया। उपस्थित व्यापारियों को व्यापारी सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, इस दौरान वीरेंद्र मोदनवाल, बृजेश निगम, सतीश उमर, प्रकश वीर जायसवाल, हरपाल नगवानी, विश्वनाथ तिवारी, श्रवण जायसवाल, दीपक रस्तोगी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे, 

*सर्राफा व्यापार मंडल ने धूम धाम से मनाया 15 अगस्त*
कस्बे के पंडित दीनदयाल मूर्ति के पास माल्यार्पण और ध्वजा रोहण का कार्यक्रम सर्राफा व्यापार मण्डल के नेतृत्व मे किया गया राष्ट्रगान के साथ शुरुआत हुए इस कार्यक्रम मे देशभक्ति की भावना सभी मे देखने को मिली, इस दौरान अध्यक्ष गंगा सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया मुख्य रूप से श्रीकांत सोनी, प्रभुनाथ सोनी, श्रीनिवास सोनी, रोहित सोनी, बंधु वर्मा, बबलू वर्मा, दुर्गेश सोनी, विजय वर्मा, लालजी वर्मा, दिलीप वर्मा, कन्हैया सोनी, अर्जुन सोनी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

डिग्री के साथ अनुशासन, आचरण और जिम्मेदारी भी जरूरी: उपराष्ट्रपति

शिक्षा के साथ अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का आह्वान चेंगलपट्टू। चेंगलपट्टू जिले के कट्टांकुलत्तूर स्थित एसआरएम विश्वविद्यालय...
राष्ट्रीय 
डिग्री के साथ अनुशासन, आचरण और जिम्मेदारी भी जरूरी: उपराष्ट्रपति

गरीब बच्चों एवं एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर यूथ यूनाइटेड वॉयस एक्टिविज्म संस्था द्वारा गरीब बच्चों तथा शीरोज़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गरीब बच्चों एवं एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

भगवा चोले में महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे कुमार विश्वास

देश के प्रसिद्ध कवि ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर किए दर्शन  उज्जैन। श्रावण शुक्ल पक्ष की...
मनोरंजन  मध्य प्रदेश 
भगवा चोले में महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे कुमार विश्वास

टुलू मंडल मामले में टीएमसी नेता सहगल हुसैन को 7 दिन की पुलिस हिरासत

टुलू मंडल के कथित वित्तीय लेन-देन की जांच में सहगल हुसैन का नाम सामने आया बीरभूम। टुलू मंडल कांड की...
पश्चिम बंगाल 
टुलू मंडल मामले में टीएमसी नेता सहगल हुसैन को 7 दिन की पुलिस हिरासत

उत्तर प्रदेश

गरीब बच्चों एवं एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर यूथ यूनाइटेड वॉयस एक्टिविज्म संस्था द्वारा गरीब बच्चों तथा शीरोज़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गरीब बच्चों एवं एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

अटल की पुण्यतिथि पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प

कौशाम्बी। जिले के मां शीतला अतिथि गृह, सयारा में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि...
उत्तर प्रदेश 
अटल की पुण्यतिथि पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प

श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर स्कूल,कॉलेजों,महाविद्यालयों में अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया सावन मास के सोमवारों पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर स्कूल,कॉलेजों,महाविद्यालयों में अवकाश घोषित