रामकृष्ण परमहंस-अटल जी की पुण्यतिथि पर स्वामी चिदानंद ने किया नमन

चिदानंद सरस्वती बोले- दोनों महापुरुषों का जीवन राष्ट्र को मार्गदर्शन देता है

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • संत परमहंस रामकृष्ण एवं राष्ट्रऋषि अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर परमार्थ निकेतन में दी गई श्रद्धांजलि

ऋषिकेश। संत, युगद्रष्टा एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रकाशपुंज परमहंस रामकृष्ण जी तथा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर राष्ट्रवादी, संवेदनशील कवि एवं राष्ट्रऋषि अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर परमार्थ निकेतन की ओर से दोनों महान विभूतियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

दोनों महान व्यक्तित्वों का जीवन अपने-अपने क्षेत्र में भारत की सनातन चेतना, मानवता, राष्ट्रप्रेम और उच्च आदर्शों का अनुपम प्रकाशस्तंभ रहा। परमहंस रामकृष्ण जी ने आत्मसाक्षात्कार, प्रेम, भक्ति, करुणा और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया, वहीं अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मर्यादा, सुशासन, संवेदनशीलता और राष्ट्रीय स्वाभिमान को अपने जीवन का ध्येय बनाया।

जालसाज हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ की संपत्ति अटैच ये खबर भी पढ़े : जालसाज हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ की संपत्ति अटैच

परमहंस रामकृष्ण का जीवन इस महान सत्य की अनुभूति कराता है कि आध्यात्मिकता केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा, आत्मबोध और समस्त मानवता में परमात्मा के दर्शन की दिव्य यात्रा है। उन्होंने अपने जीवन और साधना से यह संदेश दिया कि सत्य एक है, उसे प्राप्त करने के मार्ग अनेक हो सकते हैं। उनका सर्वधर्म समभाव आज भी विश्व को शांति, सद्भाव और एकात्मता का मार्ग दिखाता है। वहीं, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन आधुनिक भारत की राष्ट्रचेतना का सशक्त अध्याय है। उन्होंने राजनीति को सत्ता नहीं, सेवा का माध्यम माना। उनके व्यक्तित्व में विचारों की दृढ़ता के साथ हृदय की कोमलता, राष्ट्रभक्ति के साथ मानवीय संवेदना और नेतृत्व के साथ लोकतांत्रिक मर्यादा का अद्भुत समन्वय दिखाई देता था।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, परमार्थ पीठाधीश्वर, स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि भारत की शक्ति उसकी आध्यात्मिक परंपरा और राष्ट्रचेतना के अद्भुत समन्वय में निहित है। परमहंस रामकृष्ण ने भारत की आध्यात्मिक आत्मा को जागृत किया और अटल जी ने भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान को सशक्त स्वर दिया। दोनों का जीवन हमें अपने भीतर जागरण और बाहर सेवा, दोनों का संदेश देता है।

स्वामी ने कहा कि परमहंस रामकृष्ण का संदेश था, अपने भीतर के परमात्मा को पहचानो और हर जीव में उसी दिव्यता का दर्शन करो; अटल जी का जीवन संदेश था, राष्ट्र को सर्वाेपरि रखो और भारत की गरिमा के लिए समर्पित रहो। आज की पीढ़ी के लिए इन दोनों महापुरुषों का जीवन आध्यात्मिक जागरण, सेवा, संस्कार और राष्ट्रनिर्माण का महान मार्गदर्शन है।

अटल की वाणी में राष्ट्र का स्वाभिमान था और हृदय में भारत की आत्मा। उनकी कविताओं में संघर्ष के बीच आशा, निराशा के बीच संकल्प और अंधकार के बीच प्रकाश की खोज दिखाई देती है। परमहंस रामकृष्ण की आध्यात्मिक दृष्टि और अटल बिहारी वाजपेयी जी की राष्ट्रदृष्टि हमें एक ही व्यापक संदेश देती है, अपने भीतर दिव्यता जगाइए और अपने कर्मों से राष्ट्र एवं मानवता की सेवा कीजिए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर स्कूल,कॉलेजों,महाविद्यालयों में अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया सावन मास के सोमवारों पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर स्कूल,कॉलेजों,महाविद्यालयों में अवकाश घोषित

विद्युत क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में एकजुट होने का आह्वान

54वें स्थापना दिवस पर सार्वजनिक विद्युत व्यवस्था की रक्षा का संकल्प लखनऊ। ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के 54वें स्थापना...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में एकजुट होने का आह्वान

बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे शराब, चार गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में नैनी पुलिस टीम ने रविवार को शराब के अवैध कारोबार करने के मामले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे शराब, चार गिरफ्तार

न्यू एंजिल्स स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ

प्रतापगढ़। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कटरा रोड में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार को...
उत्तर प्रदेश 
न्यू एंजिल्स स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ

दिल्ली कूच की तैयारी, खनौरी बॉर्डर से आज निकलेंगे 55 किसान

चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की ओर से रविवार को 55 किसानों का जत्था खनौरी बॉर्डर से दिल्ली के लिए...
पंजाब 