दो माह बाद अपनी कर्मभूमि रामपुर खास आएंगे जन नेता प्रमोद तिवारी, होगा स्वागत
लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी दो महीने के लम्बे अंतराल के बाद आज सोमवार को अपनी कर्मभूमि रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र आएंगे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। संसद सत्र के साथ साथ बीच में अस्वस्थ होने के चलते सांसद प्रमोद तिवारी पिछले लगभग डेढ़ माह से क्षेत्र नहीं आ सके। इसकी कमी रामपुर के हर किसी को अखरती रही। क्योंकि तमाम व्यस्तता के बावजूद प्रमोद तिवारी अपने क्षेत्र की जनता से बराबर संपर्क और संवाद में रहने के लिए जाने जाते हैं।
रविवार को लालगंज में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में आज सोमवार को सांसद प्रमोद तिवारी के दौरे को लेकर ननौती सीमा से लेकर जगह जगह उनके स्वागत की रूपरेखा पर चर्चा हुई। ननौती सीमा पर कार्यकर्ता व प्रशंसक वाहनों के जत्थों के साथ वहां पहुंचकर सांसद प्रमोद तिवारी का स्वागत करेंगे। मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बताया कि वह दिन में बारह बजे ननौती पहुंचेगे। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी मंगापुर में विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा स्वीकृत कराए गए स्टेडियम की भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। दिन में पौने एक बजे रेहुआ लालगंज तथा इसके बाद सांगीपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते डेढ़ बजे वह बाबा घुइसरनाथ धाम में सावन के तीसरे सोमवार को आयोजित धार्मिक पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिन में दो बजे लालगंज कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई तथा संगठन सृजन अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
