हेलीकॉप्टर परिचालन के लिए प्राइवेट प्वाइंट-इन-स्पेस इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया को मंजूरी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली: हेलीकॉप्टर परिचालन के लिए देश की प्रथम प्राइवेट प्वाइंट-इन-स्पेस (पिनएस) इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया को मंजूरी मिलने के साथ ही भारत ने विमानन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। इससे दूरस्थ, दुर्गम एवं रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर परिचालन अधिक सुरक्षित होगा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार रात घोषणा की कि देश की प्रथम प्राइवेट प्वाइंट-इन-स्पेस (पिनएस) इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया को उंडावल्ली हेलीपोर्ट पर हेलीकॉप्टर परिचालन के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा विकसित तथा नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा अनुमोदित यह प्वाइंट-इन-स्पेस प्रक्रिया डीजीसीए के विनियमों तथा अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के मानकों एवं अनुशंसित प्रथाओं के अनुरूप तैयार की गई है।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू पिनएस इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया को लागू करने की पहल के बारे में कहा, "भारत की पहली पिनएस इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया की शुरुआत हेलीकॉप्टर परिचालन के क्षेत्र में एक नए युग का आरंभ है।इससे उड़ान सुरक्षा, परिचालन दक्षता तथा हर तरह के मौसम में सुगम्यता की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

राम मंदिर चढ़ावा मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच : कांग्रेस  ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच : कांग्रेस

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह ही हमने एक वाणिज्यिक विमान द्वारा देश के पहले स्वदेशी गगन -आधारित प्रिसिजन अप्रोच का सफल प्रदर्शन किया है। देश की पहली प्वाइंट-इन-स्पेस (पिनएस) इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया की शुरुआत इस यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

यह उपलब्धि सरकार के उस विज़न को और सुदृढ़ करती है, जिसके तहत परफॉर्मेंस-बेस्ड नेविगेशन (पीबीएन) के माध्यम से विमानन अवसंरचना का आधुनिकीकरण, स्वदेशी उपग्रह-आधारित नेविगेशन प्रौद्योगिकियों के उपयोग का विस्तार तथा भारत के विमानन इकोसिस्टम को वैश्विक सर्वोत्तम मानकों के अनुरूप विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता देशभर में हेलीकॉप्टर परिचालन को अधिक विश्वसनीय और सुलभ बनाने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाना है। हमारा संकल्प भारत में प्रौद्योगिकी-संचालित तथा वैश्विक मानकों के अनुरूप हेलीकॉप्टर पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।

नायडू ने कहा, "हाल ही में हमने उन्नत तकनीकी अवसंरचना के सहयोग से इस वर्ष की चारधाम हेलीकॉप्टर सेवा के प्रथम चरण का बिना किसी घटना के सफलतापूर्वक संचालन पूरा किया है।"

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि इस मंजूरी से देशभर में इसी प्रकार की प्वाइंट-इन-स्पेस प्रक्रियाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, आपदा राहत अभियानों, पर्यटन, अपतटीय गतिविधियों, तीर्थयात्रा सेवाओं, कॉर्पोरेट विमानन तथा क्षेत्रीय संपर्क को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।

यह व्यवस्था दूरस्थ एवं रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स (आईएफआर) के तहत अधिक सुरक्षित हेलीकॉप्टर परिचालन को सक्षम बनाएगी, परिचालन की विश्वसनीयता में वृद्धि करेगी तथा प्रतिकूल मौसम के कारण होने वाले व्यवधानों को कम करेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दामों में गिरावट, चांदी के भाव में तेजी दर्ज

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दामों में गिरावट, चांदी के भाव में तेजी दर्ज

तीसरे दिन भी गिरे कच्चे तेल के दाम, अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति से बाजार को राहत

कतर में हुई अप्रत्यक्ष बातचीत के बाद तेल की कीमतों में करीब 1% की गिरावट, ओपेक+ की बैठक पर भी...
अंतर्राष्ट्रीय  कारोबार 
तीसरे दिन भी गिरे कच्चे तेल के दाम, अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति से बाजार को राहत

नेपाल: ईंधन कीमतों में भारी गिरावट, गैस सिलेंडर से लेकर विमान ईंधन तक हुआ सस्ता

काठमांडू। नेपाल ऑयल निगम ने पेट्रोलियम पदार्थों के खुदरा मूल्य में भारी कटौती की है। निगम के अनुसार नई कीमतें...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: ईंधन कीमतों में भारी गिरावट, गैस सिलेंडर से लेकर विमान ईंधन तक हुआ सस्ता

नवादा: बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव, इलाके में फैली सनसनी

नवादा। नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा गांव में गुरुवार को बंद कमरे से पति-पत्नी का शव बरामद...
बिहार 
नवादा: बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव, इलाके में फैली सनसनी

मीरजापुर: फ्रिज में उतरे करंट से दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव में बुधवार रात फ्रिज में उतरे करंट की...
उत्तर प्रदेश 

मीरजापुर में 3 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, परीक्षार्थियों के लिए भारी वाहनों पर रोक लागू

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में 3 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, परीक्षार्थियों के लिए भारी वाहनों पर रोक लागू

आरआरसी सेंटर पर फंदे से लटका मिला नोएडा से लौटे युवक का शव, मचा कोहराम

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र के बकौहा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक सनी कुमार का...
उत्तर प्रदेश 
आरआरसी सेंटर पर फंदे से लटका मिला नोएडा से लौटे युवक का शव, मचा कोहराम

बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार देर रात को सिविल लाइन थाना पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद