आरआरसी सेंटर पर फंदे से लटका मिला नोएडा से लौटे युवक का शव, मचा कोहराम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र के बकौहा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक सनी कुमार का शव गुरुवार सुबह ग्वारी गांव स्थित आरआरसी सेंटर के टीन शेड पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, सनी कुमार पुत्र रवि कुमार बीती 8 जनवरी को गांव के ही एक युवक के साथ नोएडा में डिलीवरी बॉय की नौकरी करने गया था।

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक और पारदर्शी  होगी : योगी ये खबर भी पढ़े : तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक और पारदर्शी होगी : योगी

परिजनों के मुताबिक नौकरी पर जाने के बाद से वह घरवालों से कम बातचीत करता था। दो दिन पहले ही उसकी अपने पिता से फोन पर बात हुई थी, लेकिन उसने घर लौटने की कोई जानकारी नहीं दी थी।

गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ग्रामीणों ने आरआरसी सेंटर के टीन शेड पर युवक का शव लटका देखा। यह दृश्य देखकर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बेटे का शव देखकर बिलख पड़े।

सूचना पर थानाप्रभारी सुरेशचंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को युवक के बाएं हाथ पर उसके पिता का मोबाइल नंबर लिखा मिला है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। थानाप्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। 

फिलहाल पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक सनी अपने पीछे पिता रवि कुमार, मां मनोज कुमारी और सात वर्षीय छोटे भाई को छोड़ गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बिजनौर में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई, 39.77 लाख रुपये वसूले

बिजनौर। शासन, खनिज निदेशालय, आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में जून 2026 के दौरान अवैध खनन, परिवहन और...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई, 39.77 लाख रुपये वसूले

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण 

नैनीताल:उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों पर संज्ञान लिया है।...
राज्य  उत्तराखंड 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण 

ई-रिक्शा रिमोट से बंद होने की शिकायतों के बाद : केंद्र की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली: ई-रिक्शा को मोबाइल ऐप के जरिए दूर से बंद किए जाने की शिकायतों के बाद केंद्र सरकार ने...
टेक-मित्र 
ई-रिक्शा रिमोट से बंद होने की शिकायतों के बाद : केंद्र की बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड न्यायिक सेवा में बड़ा फेरबदल

देहरादून: उत्तराखंड की न्यायिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए हाईकोर्ट ने कई अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार की अधिसूचना...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड न्यायिक सेवा में बड़ा फेरबदल

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई, 39.77 लाख रुपये वसूले

बिजनौर। शासन, खनिज निदेशालय, आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में जून 2026 के दौरान अवैध खनन, परिवहन और...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई, 39.77 लाख रुपये वसूले

गाजियाबाद में नाबालिग युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के नाबालिग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद में नाबालिग युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

“मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान शुरू,,मानकों का पालन न करने वाले स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, 13 चालान और दो वाहन सीज

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में शुक्रवार की सुबह स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन...
उत्तर प्रदेश 
 “मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान शुरू,,मानकों का पालन न करने वाले स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, 13 चालान और दो वाहन सीज