“मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान शुरू,,मानकों का पालन न करने वाले स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, 13 चालान और दो वाहन सीज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में शुक्रवार की सुबह स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा “मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान के तहत विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अपर परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 15 जुलाई तक जनपद में स्कूल वाहनों की सघन जांच की जा रही है। अभियान के दौरान मानकों का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
शुक्रवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एनसी शर्मा ने विभिन्न स्कूल वाहनों की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 13 स्कूल वाहनों के चालान किए गए। वहीं बिना पंजीकरण संचालित हो रहे दो स्कूल वाहनों को कार्रवाई करते हुए कोतवाली सदर औरैया क्षेत्र की देवकली पुलिस चौकी में निरुद्ध (सीज) कर दिया गया।

एनसी शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान फिटनेस, परमिट, बीमा, फायर सेफ्टी, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर तथा वाहन चालकों के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल संचालकों और वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।परिवहन विभाग ने स्कूल संचालकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

आरटीओ की सख्त कार्रवाई: नामी स्कूलों के वाहनों पर चला प्रवर्तन का डंडा, 12 का चालान ये खबर भी पढ़े : आरटीओ की सख्त कार्रवाई: नामी स्कूलों के वाहनों पर चला प्रवर्तन का डंडा, 12 का चालान

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्रतापगढ़ में जाम का झाम, यातायात व्यवस्था धड़ाम

प्रतापगढ़। गुरुवार से शनिवार तक टेट की परीक्षा के चलते प्रतापगढ़ शहर में यातायात ब्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हजारों...
प्रतापगढ़ में जाम का झाम, यातायात व्यवस्था धड़ाम

सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है नूरजहां मैंगो

नूरजहां आम : : आम को फलों का राजा कहा जाता है. देश में अलग-अलग वैरायटी के बहुत सारे आम...
खेती-बाड़ी 
सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है नूरजहां मैंगो

 बुग्याल में खाई में बदल रहे घास के मैदान

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी का विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता...
उत्तराखंड 
 बुग्याल में खाई में बदल रहे घास के मैदान

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण 

नैनीताल:उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों पर संज्ञान लिया है।...
राज्य  उत्तराखंड 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण 

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के नाबालिग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद में नाबालिग युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

“मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान शुरू,,मानकों का पालन न करने वाले स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, 13 चालान और दो वाहन सीज

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में शुक्रवार की सुबह स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन...
उत्तर प्रदेश 
 “मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान शुरू,,मानकों का पालन न करने वाले स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, 13 चालान और दो वाहन सीज