विस्थापित मछुआरा समुदाय के लिए लगा विधिक सहायता शिविर, 20 मामलों का निस्तारण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विस्थापित, वनवासी और वंचित समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जनपद में विशेष विधिक सहायता एवं सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान की शुरुआत बिजनौर से की गई, जहां नवलपुर बैराज स्थित समग्र विद्यालय में विस्थापित मछुआरा समुदाय के लिए शिविर लगाकर उन्हें कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया, जनपद न्यायाधीश संजय कुमार-7, जिलाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी  ये खबर भी पढ़े : मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी

शिविर में प्रशासन और विस्थापित समुदाय के बीच सीधा संवाद कराया गया। ग्रामीणों को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान विशेष लोक अदालत लगाकर सुलह-समझौते के आधार पर 20 मामलों का निस्तारण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि शिविर में चिन्हित लाभार्थियों का 15 दिन के भीतर पंजीकरण कराकर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही घासी वाला, हेमराज, चांदपुरा और धर्मनगरी कॉलोनियों में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है।

शिविर में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मेडिकल कैंप में 42 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। अधिकारियों ने इसे वंचित वर्गों को न्याय और अधिकार दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भारत में बना पेट्रोल खरीद रहा रूस? नायरा एनर्जी को लेकर रिपोर्ट में बड़ा दावा

नई दिल्ली: यूक्रेन के हमलों के बाद ईंधन की कमी का सामना कर रहा रूस अब भारत में रिफाइन किया...
अंतर्राष्ट्रीय  कारोबार 
भारत में बना पेट्रोल खरीद रहा रूस? नायरा एनर्जी को लेकर रिपोर्ट में बड़ा दावा

सोना फिर हुआ महंगा! चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार

सोना-चांदी  : कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोने की कीमतों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। , 3...
कारोबार 
सोना फिर हुआ महंगा! चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार

ओजोन प्रदूषण दिल और फेफड़ों को पहुंचा रहा है नुकसान

ओजोन प्रदूषण : हर साल दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग वायु प्रदूषण से परेशान रहते हैं। दिवाली के बाद...
विचार मित्र 
ओजोन प्रदूषण दिल और फेफड़ों को पहुंचा रहा है नुकसान

पाकिस्तान में दुर्घटना में 40 लोगों की मौत

  खैबर पख्तूनख्वा  : उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बस के खाई में गिर जाने से महिलाओं और बलूचिस्तान...
अंतर्राष्ट्रीय 
 पाकिस्तान में दुर्घटना में  40 लोगों की मौत

SSP प्रतापगढ़ ने टीईटी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रतापगढ़। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को जनपद प्रतापगढ़ में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न...
उत्तर प्रदेश 

प्रतापगढ़ में जाम का झाम, यातायात व्यवस्था धड़ाम

प्रतापगढ़। गुरुवार से शनिवार तक टेट की परीक्षा के चलते प्रतापगढ़ शहर में यातायात ब्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हजारों...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ में जाम का झाम, यातायात व्यवस्था धड़ाम