SSP प्रतापगढ़ ने टीईटी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
प्रतापगढ़। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को जनपद प्रतापगढ़ में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में, अधिकारियों द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित "राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज प्रतापगढ़" का जायजा लिया गया। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर तैनात सुरक्षा बलों की तैनाती, प्रवेश प्रक्रिया की सुगमता और केंद्र के भीतर एवं बाहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा का संचालन पूर्ण निष्पक्षता और उच्चतम मानकों के अनुरूप होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये खबर भी पढ़े : बरेली-जेवर हवाई सेवा शुरू, सांसद ने पहली महिला यात्री को दिया बोर्डिंग पास, केक काटकर मनाया ऐतिहासिक पलड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि वे पूर्ण सतर्कता बरतें। परीक्षा केंद्र के आसपास निरंतर पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए और संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। अभ्यर्थियों की सुविधा के दृष्टिगत सुगम प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केंद्र के आसपास यातायात का सुचारू संचालन बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या व्यवधान उत्पन्न होने की स्थिति में तत्काल प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन एवं जनपद पुलिस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक एवं अभेद्य प्रबंध किए गए हैं ताकि सभी अभ्यर्थी भयमुक्त वातावरण में परीक्षा दे सकें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
