हाईटेंशन लाइन के करंट से डंपर ट्रक मे लगी आग, खलासी की माैत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में डंपर के खलासी की करंट लगने से मौत हो गई। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर में भीषण आग लग गई, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया! पुलिस ने गुरुवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसा इच्छौरा-बेंदा मार्ग पर जालौन जनपद के कालपी निवासी चालक जितेंद्र का खाली डंपर खराब हो गया था। वह एक मिस्त्री के साथ सड़क किनारे उसकी मरम्मत करा रहा था। इसी दौरान जालौन के कदौरा निवासी 20 वर्षीय खलासी आशीष डंपर के ऊपर चढ़कर मोबाइल पर बात करने लगा। तभी वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही डंपर में आग भड़क उठी और आशीष की मौके पर ही मौत हो गई।

बेसमेंट में हो रहा, मानक विहीन अस्पतालों का संचालन, जिम्मेदार कौन ? ये खबर भी पढ़े : बेसमेंट में हो रहा, मानक विहीन अस्पतालों का संचालन, जिम्मेदार कौन ?

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक डंपर पूरी तरह जल चुका था। थाना प्रभारी मयंक सिंह चंदेल ने गुरुवार को बताया कि खराब हुए खाली डंपर की मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान खलासी डंपर पर चढ़ गया और हाईटेंशन लाइन पर ध्यान न देने के कारण करंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एफपीएआई की पहल पर युवा स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण

— किशोरावस्था में एनीमिया और लैंगिक असमानता जैसी समस्याएं युवाओं को प्रभावित करती:डॉ. सुजाता
उत्तर प्रदेश 
एफपीएआई की पहल पर युवा स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण

भारतीय रेल के विकास में आरडीएसओ का योगदान अहम: रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह

लखनऊ। रेल राज्य मंत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने आरडीएसओ लखनऊ का दौरा किया। इस अवसर...
उत्तर प्रदेश 
भारतीय रेल के विकास में आरडीएसओ का योगदान अहम: रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह

डीएम , जेसीपी ने कई परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण 

लखनऊ। जिलाधिकारी विशाख जी0 एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने  शिक्षक पात्रता परीक्षा -2026 के दौरान कई परीक्षा केन्द्रों...
उत्तर प्रदेश 
डीएम , जेसीपी ने कई परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण 

पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनाने में विलंब पर चिंता

लखनऊ । यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सूचना निदेशक विशाल सिंह से भेंट कर पत्रकारों...
उत्तर प्रदेश 
पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनाने में विलंब पर चिंता

जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल का गठन किया जाए : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि ऊर्जा निगमों में पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन और...