पहले दिन ग्यारह हज़ार अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूपी टीईटी परीक्षा

पहली पाली में 14,032 एवं दूसरी पाली में 14,084 अभ्यर्थी हुए शामिल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

डीएम विशाख जी एवं जेसीपी बबलू कुमार ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

  • स्मार्ट सर्विलांस,सीसीटीवी एवं प्रशासनिक निगरानी में सम्पन्न हुई परीक्षा

लखनऊ। गुरुवार यूपी टीईटी परीक्षा स्मार्ट सर्विलांस,सीसीटीवी एवं प्रशासनिक निगरानी में सम्पन्न हुई। डीएम विशाख जी एवं जेसीपी बबलू कुमार ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। राजधानी में पहले दिन 46 केन्द्रो पर हुई परीक्षा में पहली पाली में 14,032 एवं दूसरी पाली में 14,084 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि लगभग 11 हज़ार से अधिक छात्रों ने यह परीक्षा छोड़ दी।  
 
परीक्षा के दौरान डीएम और जेसीपी ने नबीउल्लाह रोड स्थित राजकीय बालिक इंटर कॉलेज (छोटी जुबली) का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारीयों ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों तथा परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का गहन अवलोकन किया। इसके बाद शाहमीना रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, बायोमैट्रिक एवं पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, स्ट्रांग रूम व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन की संपूर्ण प्रक्रिया का गहन अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए हैं कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराई जाए। 

हरदोई के बीएसए डॉ. अजित सिंह निलंबित, गंभीर अनियमितताओं की जांच में आरोप सही पाए गए ये खबर भी पढ़े : हरदोई के बीएसए डॉ. अजित सिंह निलंबित, गंभीर अनियमितताओं की जांच में आरोप सही पाए गए

डीएम विशाख जी ने बताया कि परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन हेतु 46 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 46 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी। डीएम ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा में 19,734 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमे 14,032 शामिल हुए। जबकि 5,702 अभ्यर्थी नहीं पहुंच सके। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में 19,734 छात्रों ने आवेदन किया था। जिसमें 14,084 अभ्यर्थी उपस्थित रहे,जबकि 5650 अनुपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अदालतें बिना वेरिफिकेशन के एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) इस्तेमाल पर जीरो टॉलरेंस की...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

सेमीकंडक्टर, क्वांटम, ग्रीन एनर्जी, रक्षा और एआई में साझेदारी को नई रफ्तार मिलेगी
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

ऋषिकेश। परमार्थ पीठाधीश्वर,स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में निःशुल्क रोगी बस सेवा का शुभारम्भ हुआ। स्वामी ने हरी झंड़ी...
उत्तराखंड 
स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार,

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार,

उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

फाइबर केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कार और भारी मात्रा में केबल बरामद

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए ऑप्टिकल फाइबर केबल चोरी...
उत्तर प्रदेश 
फाइबर केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कार और भारी मात्रा में केबल बरामद