मधुरिमा होटल से गोमतीनगर स्टेशन तक हटाया अतिक्रमण, 41,000 रुपये का लिया जुर्माना
लखनऊ। गुरुवार नगर निगम ने सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया। नगर निगम के जोन-4 में मधुरिमा होटल, विभूति खंड से प्रारंभ होकर गोमतीनगर की साईं वाटिका, किसान बाजार रोड तथा गोमतीनगर रेलवे स्टेशन की दोनों पटरियों तक चलाया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाकर मार्गों को पूरी तरह खाली कराया गया, जिससे लंबे समय से बाधित यातायात पुनः सुचारु रूप से संचालित हो सका। नगर निगम ने अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने अतिक्रमण मद में 41,000 रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं गंदगी फैलाने पर 2,300 रुपये का जुर्माना लगाया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
