उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल ने सर्जिकल पाठ्यक्रम की मेजबानी कर रचा इतिहास
प्रशिक्षण कार्यक्रम में 277 प्रतिनिधियों और 80 शीर्ष संकाय सदस्यों ने हिस्सा लिया
लखनऊ। इंडियन रेलवे पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' और 'उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल ने राष्ट्रीय सर्जिकल कौशल पाठ्यक्रम की मेजबानी कर इतिहास रच दिया। पहली बार राष्ट्रीय स्तर के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 277 प्रतिनिधियों और 80 शीर्ष संकाय सदस्यों (फैकल्टी) ने हिस्सा लिया।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्कअधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी दी कि यह ऐतिहासिक आयोजन रेलवे चिकित्सा सेवाओं के इतिहास में पहली बार है, जब इस संस्थान द्वारा 'मिनिमल एक्सेस सर्जरी' (दूरबीन विधि द्वारा सर्जरी) में इस प्रमुख, राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आगे बताया कि इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक आयोजन ने उन्नत सर्जिकल कौशल विकास के लिए एक असाधारण मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान, देश के कुछ सबसे अनुभवी और प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जनों और स्त्री रोग विशेषज्ञों सहित 80 प्रतिष्ठित संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। शुभारम्भ समारोह में डॉ. प्रो. रुशमा टंडन (निदेशक और पीसीएमडी, नई दिल्ली) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
सम्मेलन की शुरूआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। पाठ्यक्रम के दौरान, प्रतिनिधियों को एक व्यापक पाठ्यक्रम का लाभ मिला, जिसमें शामिल थे, लाइव सर्जिकल प्रदर्शन, व्यावहारिक (हैंड्स-आॅन) कौशल प्रशिक्षण, इंटरएक्टिव अकादमिक मंच: 'मिनिमल एक्सेस सर्जरी' में नवीनतम प्रगति पर प्रख्यात राष्ट्रीय संकाय के नेतृत्व में गहन चर्चा भी हुई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
