50 क्षय रोगियों को पुष्टाहार वितरित 

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से बलरामपुर अस्पताल में 50 क्षय,टीबी रोगियों को पुष्टाहार वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोगियों का मनोबल बढ़ाना तथा उनके उपचार के दौरान पोषण संबंधी आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना था।इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव अमरनाथ मिश्र ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से लड़ने में दवाओं के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार भी अत्यंत आवश्यक है। रेडक्रॉस सोसायटी समय-समय पर ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम में डॉ.विवेक गुप्ता,डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, डॉ. ए.के. गुप्ता (एचओडी), डॉ.अतुल सिंह ,राम वर्मा कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, गुरप्रीत सिंह सेठी, चारु मिश्रा , नफीस, शारदा प्रसाद, मोहम्मद शोएब, सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।   

 
 
 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

iQOO 15 भारत में लॉन्च: दमदार स्पेसिफिकेशंस और गेमिंग-फोकस्ड प्रीमियम फोन

iQOO ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर हाई-एंड...
टेक-मित्र 
iQOO 15 भारत में लॉन्च: दमदार स्पेसिफिकेशंस और गेमिंग-फोकस्ड प्रीमियम फोन