सीएम आवास के पास युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

शरीर पर डीजल डाला, पुलिस ने लाइटर छीनकर बचाई जान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। सीएम आवास के पास एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। युवक ने कथित रूप से अपने ऊपर डीजल डाल लिया था और उसके साथ मौजूद महिला-पुरुष उसे लाइटर देने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर तैनात गौतमपल्ली पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

घटना वेटिंग हॉल के बाहर हुई। बंदरियाबाग चौकी प्रभारी अजब नारायण मिश्र हमराह सिपाहियों गोविंदा और सुरेश चंद्र के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक 2 लीटर की पेप्सी की बोतल से अपने ऊपर तरल पदार्थ डाल रहा है। पास में खड़े एक पुरुष और महिला के हाथ में लाइटर था। पुलिसकर्मियों ने तुरंत दौड़कर युवक के पास से बोतल और लाइटर कब्जे में ले लिया। 

RTI में खुलासा: गुलमोहर एन्क्लेव की लिफ्टों का अब तक नहीं हुआ पंजीकरण ये खबर भी पढ़े : RTI में खुलासा: गुलमोहर एन्क्लेव की लिफ्टों का अब तक नहीं हुआ पंजीकरण

पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुमित सिंह उर्फ सुमित महाराज (27) निवासी कन्नौज बताया। साथ में मौजूद लोगों की पहचान संतोष कुमार सविता (53) और उनकी पत्नी शीला देवी के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि गांव में अंकित, शिवम और माया देवी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनका आरोप था कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही थी।

 पुलिस के मुताबिक, सुमित ने बताया कि वह गांव से ट्रैक्टर से डीजल निकालकर बोतल में भरकर लाया था। योजना यह थी कि अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया जाए, ताकि पुलिस-प्रशासन और अधिकारियों पर दबाव बने और उनकी शिकायत पर उनके मुताबिक कार्रवाई हो।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने आए एक यात्री को कमरा दिलाने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले...

निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पं. शिवराम शुक्ला गंगा...
उत्तर प्रदेश 

पंचमुखी हनुमान मंदिर चोरीकांड का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

मंदिर चोरी के कई मामलों में आरोपियों की तलाश

सेल्समैन का सामान चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 148 सिगरेट की डिब्बियां और नकदी बरामद

लखनऊ। कैसरबाग थाना पुलिस ने सेल्समैन का सामान चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को...