जानकीपुरम तृतीय वार्ड को विकास की सौगात, विधायक ने भूमि पूजन कर किया शुभारंभ
₹1.05 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ
लखनऊ। जानकीपुरम तृतीय वार्ड के निवासियों को जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डा. नीरज बोरा द्वारा आज वार्ड के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया।
कुल ₹1.05 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाले ये विकास कार्य क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन और सुचारु जल निकासी की सुविधा प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के प्रथम चरण में नहर रोड स्थित द्वारिका विहार कॉलोनी में भूमि पूजन संपन्न हुआ। यहाँ मेन रोड से पंकज वर्मा के आवास से लेकर सुधीर श्रीवास्तव के आवास तक सी.सी. सड़क और नाली का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग के बनने से कॉलोनी के सैकड़ों परिवारों को कीचड़ और जलभराव से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
इसके पश्चात, डा बोरा ने नहर रोड कॉलोनी में संतोष कुमार के आवास के सामने स्थित सड़क के सी.सी. निर्माण एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। यह परियोजना स्थानीय नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं और सुचारु जल निकासी उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। भूमि पूजन के अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा "माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पूरा लखनऊ और विशेषकर हमारा उत्तर विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम छू रहा है। जानकीपुरम तृतीय वार्ड के निवासियों की यह पुरानी मांग थी, जिसे आज पूरा करते हुए मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है। ₹1.05 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली ये सड़कें और नालियां केवल कंक्रीट का ढांचा नहीं हैं, बल्कि यह क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर को सुगम बनाने और उन्हें जलभराव जैसी समस्याओं से स्थाई मुक्ति दिलाने का हमारा संकल्प है।
विकास की यह गति रुकने वाली नहीं है, हर गली और हर मोहल्ले तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है।" इस अवसर पर दीपक लोधी (स्थानीय पार्षद),सौरभ तिवारी (पार्षद प्रतिनिधि), शैलेंद्र शर्मा ‘अटल’,सतीश वर्मा, सी.के. वर्मा, कृपा शंकर मिश्रा, दिव्यांशी शुक्ला, सौरभ त्रिवेदी, प्रियंका मौर्या, शिखर मौर्या, अभिषेक श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, दीपू रावत, सुशील सिंह, विजय उपाध्याय, विवेक मिश्रा, पंकज वर्मा, पूजा मिश्रा, शुभम पाठक, कीवि वर्मा, गया प्रसाद रावत, विनोद सिंह के साथ ही भारी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित व गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति की उपस्थिति रही।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
