पुलिसकर्मियों पर रौब झाड़ रहे फर्जी दरोगा को चोलापुर पुलिस ने दबोचा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के चोलापुर क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित युवक पुलिस की वर्दी पहनकर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों और मोहल्ले में भी रौब जमाता था। फर्जी दरोगा लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसापट्टी देकर उनसे उगाही भी करता था। पीड़ित युवा उससे नौकरी के बारे में पूछते या अपने पैसे वापस मांगते, तो वह उन्हें जेल भेजने की धमकी देता था। आरोपित युवक की पहचान शिवपुर थाना क्षेत्र के इंदरपुर निवासी राजन (22 ) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, चोलापुर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक पुलिस की वर्दी पहन कंधे पर स्टार लगाए दुकानदारों और राहगीरों पर रौब झाड़ने के साथ उन्हें धमका रहा है। पुलिस टीम ने आरोपित युवक को घेर कर पकड़ लिया। इस दौरान फर्जी दरोगा पुलिस कर्मियों पर ही रौब जमाने लगा। सूचना पाकर सारनाथ एसीपी विदुष सक्सेना भी थाने पहुंच गए। थाने में आरोपित से पूछताछ के साथ उसके पास से मिले पहचान पत्र, नियुक्ति से जुड़े सरकारी दस्तावेजों और अन्य जरूरी अभिलेखों की बहुत बारीकी से छानबीन हो रही है। इस संबंध में चोलापुर थाना प्रभारी सधुबन राम गौतम ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपित के अपराधिक रिकॉर्ड और अन्य गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

राजधानी के कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत ये खबर भी पढ़े : राजधानी के कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डिजिटल इंडिया के 11 साल पूरे, सीएम योगी ने मोदी के नेतृत्व को सराहा

लखनऊ। देश के महत्वाकांक्षी डिजिटल इंडिया अभियान ने बुधवार को 11 वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल इंडिया के 11 साल पूरे, सीएम योगी ने मोदी के नेतृत्व को सराहा

समिट बिल्डिंग में पकड़ी गईं 35 से अधिक लड़कियां, ठगी का चल रहा था बड़ा खेल

विभूतिखंड इलाके में मौजूद है बिल्डिंग
उत्तर प्रदेश 
समिट बिल्डिंग में पकड़ी गईं 35 से अधिक लड़कियां, ठगी का चल रहा था बड़ा खेल

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

   बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री...