राजधानी के कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ सरोजनीनगर इलाके में सुबह 10:45 रिमझिम बारिश होने लगी। गोमतीनगर में बूंदाबूंदी हुई। शहर के अन्य इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे। हवा भी चल रही है। बादलों की वजह से धूप नहीं दिखी।

मौसम विभाग ने बताया कि तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। वहीं, लू का असर खत्म हो जाएगा, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 75 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 49 फीसदी रही।

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि मानसून ने तराई बेल्ट के रास्ते यूपी में एंट्री ली है। इनमें सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया सहित अन्य जिले शामिल हैं। इसने दोपहर तक में अयोध्या, आजमगढ़ सहित 20 जिलों को कवर कर लिया है। इसका असर राजधानी लखनऊ के साथ आसपास के जिलों में भी देखने को मिल रहा। बारिश होने से अगले 3 से 4 दिनों में तापमान 6 से 8°C तक गिर जाएगा, जिससे लोगों को भारी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। राज्य में गर्मी और लू का असर अब बहुत कम हो गया है। 30 जून से पूरे प्रदेश से लू का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कोलकाता में 200 साल पुराना तीन मंजिला मकान ढहा, एक की मौत

मलबे में दबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत कोलकाता। लगातार बारिश के बीच मंगलवार तड़के उत्तर कोलकाता के...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में 200 साल पुराना तीन मंजिला मकान ढहा, एक की मौत

भारत करेगा 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी

नई दिल्ली। भारत 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता करने के तहत मंगलवार को नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों...
राष्ट्रीय 
भारत करेगा 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी

ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले तीन दिनों से जो कह-सुन रहे हैं वो नॉर्थ कोरिया के प्रति 'सॉफ्ट अप्रोच'...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में एक निजी स्कूल के बाहर हुए ब्लास्ट में कई छात्र गंभीर...
अंतर्राष्ट्रीय 
अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला( बलरामपुर)। सोमवार शाम को क्षेत्र में परंपरा के अनुसार गुड़िया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल