डीएम , जेसीपी ने कई परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। जिलाधिकारी विशाख जी0 एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने  शिक्षक पात्रता परीक्षा -2026 के दौरान कई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा के लिए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 

नबीउल्लाह रोड स्थित राजकीय बालिक इंटर कॉलेज में जहां अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों तथा परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इसके उपरांत शाहमीना रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, बायोमैट्रिक एवं पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, स्ट्रांग रूम व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन का बारीकी से निरीक्षण  किया।

बेटे के लौटने की थी आस, शव मिलने से टूटी परिवार की उम्मीद ये खबर भी पढ़े : बेटे के लौटने की थी आस, शव मिलने से टूटी परिवार की उम्मीद

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्णत: निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराया जाए तथा शासन एवं परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों का पालन कराये। जिलाधिकारी एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि की सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट निरंतर भ्रमण कर परीक्षा की मॉनिटरिंग कर करना सुनिश्चित करे। शहर में बनाये गये 46 परीक्षा केन्द्रों में 14 हजार से अधिक अभ्यार्थियों का आना था जिसमें करीब पांच हजार अभ्यार्थी गैर हाजिर रहे। जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा की सतत निगरानी की जा रही है। 

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19-20 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर

अकादमी दौरे पर वल्लभभाई पटेल-पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को देंगे श्रद्धांजलि नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19 एवं 20...
राष्ट्रीय 
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19-20 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर

महाराष्ट्र: मंत्रियों के फैसले बदलने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने ‘महाराष्ट्र सरकार कार्य संचालन नियम, 2026’ अधिसूचित कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को व्यापक जनहित में किसी...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र: मंत्रियों के फैसले बदलने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास

सीजीएल-टीडीपीएल परीक्षा रद्द करने के विरोध में उतरे नियुक्त कर्मी

सीजीएल-टीडीपीएल परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ नियुक्त कर्मियों का प्रदर्शन रांची। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी सीजीएल और टीडीपीएल के...
झारखंड 
सीजीएल-टीडीपीएल परीक्षा रद्द करने के विरोध में उतरे नियुक्त कर्मी

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर राहुल गांधी ने जताई खुशी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड में पिछले 24 दिनों...
राष्ट्रीय 
झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर राहुल गांधी ने जताई खुशी

घरेलू विवाद में पिता- बेटे में नोकझोंक, बेटे पर लोहे के सरिए से हमला

हमले में युवक के सिर और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आई रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र के लेबर कॉलोनी में...
छत्तीसगढ़ 
घरेलू विवाद में पिता- बेटे में नोकझोंक, बेटे पर लोहे के सरिए से हमला

उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला( बलरामपुर)। सोमवार शाम को क्षेत्र में परंपरा के अनुसार गुड़िया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल