बेसमेंट में हो रहा, मानक विहीन अस्पतालों का संचालन, जिम्मेदार कौन ?
तहसील फतेहपुर क्षेत्र में मानक विहीन अस्पतालों पर कार्रवाई कब?
संजय शर्मा
फतेहपुर/बाराबंकी। एक ओर सरकार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए काफी प्रयासरत दिखाई दे रही है वहीं जिले में संचालित मानक विहीन अस्पताल मौत के सौदागर बने हुए हैं। जिले की तहसील फतेहपुर को ही ले लिया जाए तो यहां पर कई हॉस्पिटल बेसमेंट में संचालित है प्रशासन के शख्त रवैए के बावजूद भी संचालकों के हौसले बुलंद है वे खुलेआम बेसमेंट में अस्पताल का संचालन चला कर के मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
गौरतलब हो कि इन अस्पतालों में यदि अग्निकांड जैसा कोई हादसा हो जाए तो बचाव के लिए दूसरा कोई इंतिजाम भी नहीं है। और न ही उनके पास कोई दूसरा रास्ता है बहुत से अस्पताल तो ऐसे हैं जिनके अस्पताल में डॉक्टर भी नहीं उपलब्ध है। जिससे मरीज जान बचाकर बाहर निकल सके इसके बाद भी धड़ले से बिना किसी डर के संचालन हो रहा है।
ये खबर भी पढ़े : राहुल गांधी मानहानि केस में रिवीजन याचिका पर बहस पूरी, 15 जुलाई को सुनाया जाएगा फैसलासूत्रों के मुताबिक करीब आधा दर्जन से ज्यादा अस्पताल तहसील फतेहपुर में बेसमेंट के अंदर संचालित हो रहे हैं। जिनके संचालको को जिले के आल्हा अधिकारियों का कोई खौक नहीं रह गया है। जिनका संचालन खुलेआम किया जा रहा है। यदि इनकी गतिविधियों की जांच कराई जाए तो अस्पताल मानकों के विपरीत चल रहे हैं। यह गोरख धंधा एक दो स्थानों पर नहीं बल्कि विभाग के रहमो करम पर पूरे जिले में धड़ल्ले के साथ परवान चढ़ चुका है।
बोले फतेहपुर सीएचसी अधीक्षक
फतेहपुर अधीक्षक से जब फोन पर बात की गयी तो उनके द्वारा बताया गया की कुछ को नोटिस दी गई है। और कुछ को दी जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
