राजद का 29वां स्थापना दिवस: लालू यादव ने सामाजिक न्याय से समझौता न करने का किया ऐलान  

पार्टी के 29 वें स्थापना दिवस पर लालू का संगठन मजबूत करने का आह्वान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और सामाजिक न्याय की विचारधारा दोहराई

  • 5 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में अपना 29वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष लालू यादव ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का संदेश देते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजद हमेशा गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों की आवाज रहा है तथा सामाजिक न्याय की विचारधारा से कभी समझौता नहीं करेगा।

लालू प्रसाद ने कहा कि पार्टी ने हर दौर में संघर्ष के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों का व्यापक प्रचार करने तथा आगामी चुनावों के लिए अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी ताकत होता है।

बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में नई जिम्मेदारियां ये खबर भी पढ़े : बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में नई जिम्मेदारियां

स्थापना दिवस समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी संगठन को पंचायत, गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति पर चर्चा की। नेताओं ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से ही राजद अपने राजनीतिक लक्ष्य हासिल कर सकेगा। इस दौरान पार्टी के तीन दशक के राजनीतिक सफर और सामाजिक न्याय की राजनीति में उसके योगदान का भी उल्लेख किया गया।

प्रदेश कार्यालय को पार्टी के झंडों, बैनरों और रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यकतार्ओं की सुविधा के लिए 11 एसी और 15 कूलर लगाए गए। समारोह में केक काटा गया, मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकतार्ओं ने स्थापना दिवस मनाया।

समारोह के दौरान भरत तिवारी एनकाउंटर का मुद्दा भी उठा। पार्टी कार्यकर्ता छोटू छलिया ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि यदि आत्मसमर्पण किया गया था तो गोली नहीं चलनी चाहिए थी। राजद नेताओं ने बताया कि पटना के बाद 5 जुलाई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर भी स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन में हरित संदेश, मानसून की पहली वर्षा पर स्वामी चिदानन्द ने किया पौधारोपण

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सभी चिकित्सकों को परमार्थ निकेतन से हार्दिक शुभकामनाएँ
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में हरित संदेश, मानसून की पहली वर्षा पर स्वामी चिदानन्द ने किया पौधारोपण

रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में डॉक्टरों का हुआ सम्मान

लखनऊ। सफेद कोट पहने डॉक्टर सिर्फ पेशेवर नहीं, ईश्वर का दूसरा रूप हैं। जब महामारी में दुनिया थम गई,वे निडर...
उत्तर प्रदेश 
रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में डॉक्टरों का हुआ सम्मान

50 क्षय रोगियों को पुष्टाहार वितरित 

लखनऊ। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से बलरामपुर अस्पताल में 50 क्षय,टीबी रोगियों को पुष्टाहार वितरित किया गया। कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश 
50 क्षय रोगियों को पुष्टाहार वितरित 

डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए जन सहभागिता जरूरी: ब्रजेश पाठक

— इंसेफलाइटिस पर 99 प्रतिशत तक नियंत्रण : डिप्टी सीएम
उत्तर प्रदेश 
डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए जन सहभागिता जरूरी: ब्रजेश पाठक

चिकित्सक दिवस को शिक्षक दिवस की तरह मान्यता मिलें:डॉ पीके गुप्ता

लखनऊ। यूपी मेडिकल काउंसिल के सदस्य,इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव जोन थ्री,आईएमए लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष डॉ...