मतदेय स्थलों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश  

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। बुधवार जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर बैठक हुई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के प्रस्तावित पुनर्निर्धारण एवं सम्भाजन पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों का सम्भाजन इस प्रकार किया जा रहा है कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की संख्या निर्धारित मानकों के अनुरूप रहे। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण के दौरान भवनों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कराया गया है तथा नवीन आवासीय क्षेत्रों, जर्जर अथवा अनुपयुक्त भवनों एवं आवश्यकतानुसार नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। 

डिप्टी सीएम का तंज, ‘नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई’ ये खबर भी पढ़े : डिप्टी सीएम का तंज, ‘नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रस्तावित मतदेय स्थलों के संबंध में अपने सुझाव एवं आपत्तियाँ निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि उनका परीक्षण कर अंतिम सूची तैयार की जा सके। 

बैठक में अवगत कराया गया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 जुलाई 2026 को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी। प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को अनुमोदन के लिए भेजा जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित अधिकारीगण तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

30 साल की उम्र में 5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड बनाना है? जानें हर महीने कितनी SIP करनी होगी

कम उम्र में शुरू करने पर घट सकती है मासिक निवेश की जरूरत
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
30 साल की उम्र में 5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड बनाना है? जानें हर महीने कितनी SIP करनी होगी

घरेलू विवाद के बाद दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हरियाणा: हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चित्तौड़ा गांव में शनिवार दोपहर एक...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
घरेलू विवाद के बाद दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा

विवाद के बाद युवक को रिसर्च डिवीजन से बाहर निकाला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा

सावन के चौथे व आखिरी व्रत से भोलेनाथ को करें प्रसन्न

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
राष्ट्रीय  धर्म-आध्यात्म  राज्य  दिल्ली 
सावन के चौथे व आखिरी व्रत से भोलेनाथ को करें प्रसन्न

उत्तर प्रदेश

एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा

विवाद के बाद युवक को रिसर्च डिवीजन से बाहर निकाला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा

जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित

निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि में डीजे का संचालन न हो=एस पी 
उत्तर प्रदेश 
जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित

बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात

शाहजहांपुर। जनपद की प्रसिद्ध शिव भोले की बारात शनिवार रात महानगर में बड़े धूमधाम से निकाली हिंदू सत्संग भवन से...
उत्तर प्रदेश 
बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात