1800 केएम  लंबी नई एलपीजी पाइपलाइन को मंजूरी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

एलपीजी पाइपलाइन : देश में LPG की सप्लाई व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने करीब 1800 किलोमीटर नई LPG पाइपलाइन बनाने की मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर लगभग 7000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे LPG की ढुलाई आसान होने के साथ सड़क परिवहन पर निर्भरता भी कम होगी।


इन नई पाइपलाइनों का फायदा तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक और गोवा को मिलेगा। सरकारी कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड इन तीनों परियोजनाओं को विकसित करेगी। इससे देश का PNGRB-अधिकृत कॉमन-कैरियर LPG पाइपलाइन नेटवर्क करीब 7,700 किलोमीटर से बढ़कर लगभग 9,500 किलोमीटर हो जाएगा।

भारत में मुख्य उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में 5.4 प्रतिशत रही ये खबर भी पढ़े : भारत में मुख्य उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में 5.4 प्रतिशत रही

कहां-कहां बनेंगी पाइपलाइन?
PNGRB ने तीन प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें 556 किलोमीटर लंबी चेरलापल्ली (तेलंगाना)-नागपुर (महाराष्ट्र) पाइपलाइन शामिल है। दूसरी 611 किलोमीटर लंबी झांसी (उत्तर प्रदेश)-सितारगंज (उत्तराखंड) LPG पाइपलाइन होगी। वहीं तीसरी परियोजना 633 किलोमीटर लंबी शिकरापुर (महाराष्ट्र)-गोवा और हुबली (कर्नाटक) पाइपलाइन की है।

सड़क से कम होगी LPG की ढुलाई
फिलहाल देश में बड़ी मात्रा में LPG समुद्री रास्ते से आयात होकर तटीय टर्मिनल तक पहुंचती है। इसके बाद इसे सड़क मार्ग से देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता है। नई पाइपलाइन व्यवस्था से लंबी दूरी तक LPG टैंकरों की आवाजाही कम होगी। इससे लॉजिस्टिक्स लागत, ट्रैफिक और सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आने की उम्मीद है।

सप्लाई में आएगी ज्यादा स्थिरता
भारत LPG की जरूरत का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में देश के भीतर मजबूत पाइपलाइन नेटवर्क जरूरी है। नई पाइपलाइनें तटीय आयात केंद्रों को बड़े खपत वाले क्षेत्रों से जोड़ेंगी। इससे मांग बढ़ने या किसी आपात स्थिति में LPG की सप्लाई बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा पाइपलाइन में मौजूद LPG कुछ समय के लिए अतिरिक्त बफर की तरह काम कर सकती है। इससे अचानक सप्लाई बाधित होने पर व्यवस्था को संभालना आसान होगा। नई परियोजनाएं देश के LPG नेटवर्क को करीब 24 फीसदी तक बढ़ाएंगी, जिससे आने वाले वर्षों में LPG की सप्लाई ज्यादा सुरक्षित, कुशल और भरोसेमंद बनाने में मदद मिलेगी।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा

विवाद के बाद युवक को रिसर्च डिवीजन से बाहर निकाला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा

सावन के चौथे व आखिरी व्रत से भोलेनाथ को करें प्रसन्न

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
राष्ट्रीय  धर्म-आध्यात्म  राज्य  दिल्ली 
सावन के चौथे व आखिरी व्रत से भोलेनाथ को करें प्रसन्न

पूर्वी जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, राजधानी टोक्यो में लगे झटके, पहले बरसा पानी

मौसम एजेंसी ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं
अंतर्राष्ट्रीय 
पूर्वी जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, राजधानी टोक्यो में लगे झटके, पहले बरसा पानी

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बरसा पानी, 25 राज्यों को चेतावनी

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों के कुछ हिस्सों में मानसून फिर पूरी रफ्तार से सक्रिय है। इससे मैदानी इलाकों...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बरसा पानी, 25 राज्यों को चेतावनी

अमेरिका की अब ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध की तैयारी

तेहरान/वाशिंगटन। होर्मुज जलडमरूमध्य पर वर्चस्व को लेकर अमेरिका और ईरान के खिलाफ छिड़ा युद्ध अब और आक्रामक होने वाला है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका की अब ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध की तैयारी

उत्तर प्रदेश

एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा

विवाद के बाद युवक को रिसर्च डिवीजन से बाहर निकाला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा

जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित

निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि में डीजे का संचालन न हो=एस पी 
उत्तर प्रदेश 
जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित

बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात

शाहजहांपुर। जनपद की प्रसिद्ध शिव भोले की बारात शनिवार रात महानगर में बड़े धूमधाम से निकाली हिंदू सत्संग भवन से...
उत्तर प्रदेश 
बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात

आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा

शाहजहांपुर। साहित्यिक संस्था इदराक एवं नज़र मेमोरियल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शायर आफ़ताब आलम कामिल वारसी (अलीगढ़) के सम्मान...
उत्तर प्रदेश 
आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा