देहरादून में सड़क पर मारपीट और पिस्टल लहराकर धमकाने का मामला 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सड़क पर मारपीट और पिस्टल लहराकर धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद दून पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाइसेंसी .32 बोर पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त डंडा और फॉर्च्यूनर कार बरामद की है।

क्या है विवाद?
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात नेक्स्ट हॉस्टल के पास सड़क पर दो वाहनों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति डंडा लिए दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे व्यक्ति के हाथ में पिस्टल नजर आ रही है।

उत्तराखंड में तेज बारिश से अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप ये खबर भी पढ़े : उत्तराखंड में तेज बारिश से अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। जांच में एक व्यक्ति की पहचान झाझरा निवासी गौरव के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि गाड़ी हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। गौरव ने बताया कि उसने फॉर्च्यूनर चालक से सड़क से वाहन हटाने को कहा था, लेकिन विवाद बढ़ने पर उसने डंडे से हमला कर दिया।

इसके बाद फॉर्च्यूनर चालक नीरज राजपूत और उसका साथी मनीष नेगी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने पिस्टल दिखाकर गौरव को डराया और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस को जानकारी मिली कि नीरज और मनीष उपचार के लिए ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को अस्पताल परिसर से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में दिखाई गई लाइसेंसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट, हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने, घातक हथियार का प्रदर्शन कर दूसरों के जीवन को खतरे में डालने और लाइसेंसी हथियार के दुरुपयोग के संबंध में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि बरामद पिस्टल नीरज राजपूत के नाम पर लाइसेंसी है। उसके शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी-
गौरव, निवासी चंदन की पुलिया, वार्ड नंबर 9, प्रेमनगर, देहरादून
मनीष नेगी, निवासी मांडूवाला, प्रेमनगर, देहरादून
नीरज राजपूत, निवासी भाऊवाला, सेलाकुई
बरामदगी-
लाइसेंसी .32 बोर पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, डंडा और फॉर्च्यूनर कार।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा

विवाद के बाद युवक को रिसर्च डिवीजन से बाहर निकाला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा

सावन के चौथे व आखिरी व्रत से भोलेनाथ को करें प्रसन्न

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
राष्ट्रीय  धर्म-आध्यात्म  राज्य  दिल्ली 
सावन के चौथे व आखिरी व्रत से भोलेनाथ को करें प्रसन्न

पूर्वी जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, राजधानी टोक्यो में लगे झटके, पहले बरसा पानी

मौसम एजेंसी ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं
अंतर्राष्ट्रीय 
पूर्वी जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, राजधानी टोक्यो में लगे झटके, पहले बरसा पानी

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बरसा पानी, 25 राज्यों को चेतावनी

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों के कुछ हिस्सों में मानसून फिर पूरी रफ्तार से सक्रिय है। इससे मैदानी इलाकों...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बरसा पानी, 25 राज्यों को चेतावनी

अमेरिका की अब ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध की तैयारी

तेहरान/वाशिंगटन। होर्मुज जलडमरूमध्य पर वर्चस्व को लेकर अमेरिका और ईरान के खिलाफ छिड़ा युद्ध अब और आक्रामक होने वाला है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका की अब ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध की तैयारी

उत्तर प्रदेश

एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा

विवाद के बाद युवक को रिसर्च डिवीजन से बाहर निकाला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा

जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित

निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि में डीजे का संचालन न हो=एस पी 
उत्तर प्रदेश 
जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित

बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात

शाहजहांपुर। जनपद की प्रसिद्ध शिव भोले की बारात शनिवार रात महानगर में बड़े धूमधाम से निकाली हिंदू सत्संग भवन से...
उत्तर प्रदेश 
बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात

आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा

शाहजहांपुर। साहित्यिक संस्था इदराक एवं नज़र मेमोरियल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शायर आफ़ताब आलम कामिल वारसी (अलीगढ़) के सम्मान...
उत्तर प्रदेश 
आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा