रोजगार सजृन के लिए मुम्बई में रोड-शो करेगा पर्यटन

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

 

लखनऊ । पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह ने डेलॉयट के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी कार्ययोजना तैयार की गई है, उसका परिणाम धरातल पर दिखना चाहिए।  पिछले डेढ़ वर्षों में संस्था द्वारा संतोषजनक प्रगति नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी।  पर्यटन स्थलों के प्रचार के लिए महाभियान चलाया जाए तथा अगस्त के मध्य में मुम्बई में निवेश के साथ रोजगार सृजन के  लिए रोड-शो किया जायेगा। 
गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में पर्यटन मंत्री ने डेलॉयट संस्था को निर्देशित किया कि काशी, विध्यांचल धाम तथा नैमिषारण्य में निवेश एवं पर्यटन संसाधनों के प्रचार के लिए तीन दिन में कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें। कार्ययोजना बनाने के साथ ही उसके क्रियान्वयन पर फोकस करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन के 12 परिपथ मौजूद हैं। इस सर्किट से जुड़े स्थलों का सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों तथा रोड-शो के माध्यम से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।  पर्यटकों के गिनती के आंकड़े वास्तविक होने चाहिए। विभाग द्वारा संचालित होटलों में इवी चार्जिंग की व्यवस्था एव  पर्यटकों के ठहरने के लिए कक्षों की संख्या बढ़ाने की रणनीति बनाई जाए। प्रस्तावित नई पर्यटन नीति कों शीघ्र ही अंतिम रूप दे दिया जायेगा। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने डेलॉयट को निर्देशित किया कि कार्ययोजना के क्रियान्वयन की गति बढ़ाई जाए। अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा धर्मार्थ कार्य  अमृत अभिजात ने निर्देशित किया कि इस माह से आगामी 16 सप्ताह तक निवेश तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाये गये कदमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में महानिदेशक पर्यटन वेदपति मिश्र, विशेष सचिव एवं निदेशक मृदुल चौधरी, एमडी आशीष कुमार, उपसचिव पर्यटन चन्दन रावत, पर्यटन सलाहकार जे0पी0 सिंह सहित डेलॉयट संस्था के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। 

डीएम ने संभाली क्लास, बोले- रटने से नहीं, समझने से खुलेगा सफलता का रास्ता ये खबर भी पढ़े : डीएम ने संभाली क्लास, बोले- रटने से नहीं, समझने से खुलेगा सफलता का रास्ता

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 अगस्त 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

जयपुर। आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को सरकारी सचिवालय परिसर स्थित राज्य चुनाव...
राजस्थान 
राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

मेष- दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध होटल सयाजी में खाद्य प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मिली...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

भोपाल। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने अपनी अलग-अलग मौसमी विद्युत मांग का लाभ उठाते हुए बिजली संसाधनों के बेहतर...
मध्य प्रदेश 
एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

फिरोजाबाद, जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक त्रि विभागीय टीम का गठन...
उत्तर प्रदेश 
चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान