चन्दर नगर चिकित्सालय को मिली एक्स—रे मशीन
लखनऊ। आलमबाग स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय चन्दर नगर में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा एक्सरे मशीन उपलब्ध कराई गई। ये जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० एस पी सिंह ने दी।बुधवार को एक्स—रे मशीन की स्थापना की गई ,शीघ्र ही जनता को एक्सरे सुविधा मिलने लगेगी । उपमुख्य मंत्री बृजेश पाठक को क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्राथमिकता के क्रम में संभव हुआ है। अब एक्स- रे की सुविधा मरीजों को शीघ्र मिलने लगेगी। डॉ० एस पी सिंह ने बताया कि चिकित्सालय एक्स -रे की सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं थी ,जिससे रोगियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। अब यह सुविधा मिलेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
