कानपुर में नकली सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़, 6,000 डिब्बियां बरामद; सगे भाई गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की हरबंश मोहाल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में कॉपीराइट एक्ट के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर नकली गोल्ड फ्लैक ब्रांड की छह हजार सिगरेट की डिब्बियां बरामद की हैं। नकली सिगरेट के साथ आराेपित सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त अपराध श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर हरबंश मोहाल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सुतरखाना चौकी क्षेत्र स्थित होटल श्री श्याम के बगल वाली गली में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान नई दालमंडी निवासी अंतरिक्ष पाण्डेय और अभिनव पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया। आरोपिताें के कब्जे से पांच कार्टूनों में पैक छह हजार नकली गोल्ड फ्लैक ब्रांड की सिगरेट डिब्बियां बरामद हुईं हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये है।

दिल्ली में 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी ये खबर भी पढ़े : दिल्ली में 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी

डीसीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दाेनाें आराेपित नामी ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट का कारोबार कर रहे थे। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नकली सिगरेट की खेप कहां तैयार की जा रही थी और इसकी आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

डीसीपी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ थाना हरबंश मोहाल में कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद माल को कब्जे में लेकर उसके नमूने सील किए गए और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।-

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नामचीन चिकित्सकों को सम्मानित कर रो. क्लब बस्ती सेन्ट्रल ने की नये सत्र की शुरूआत

बस्ती - रोटरी के नये सत्र 2026-27 के पहले दिन शहर के नामचीन चिकित्सकों एवं चार्टड एकाउंटेन्ट को उनके कार्यस्थल...
उत्तर प्रदेश 

शिक्षा के बाजारीकरण, पेपर लीक, फीस भरपाई, यूजीसी को लेकर मेधा ने प्रधानमंत्री को भेजा 9 सूत्रीय ज्ञापन

बस्ती - बुधवार को मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने छात्रों, नौजवानों के...

नगरपालिका अध्यक्ष ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान माह का किया शुभारम्भ

बस्ती - नगरपालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम ने राजकीय इंटर कॉलेज...

चार या पांच महीने के भीतर हो सकता है विधानसभा चुनाव: एके शर्मा

मऊ। मऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

एडीएम ने जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

बस्ती - अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय...