रणबीर कपूर की फिल्म का फैंस को है सबसे ज्यादा इंतजार

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

किंग और रामायण: साल 2026 का सेकंड हाफ अब शुरू हो चुका है, यानी आधा साल बीत भी गया है। साल की शुरुआत में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। अब साल के दूसरे हाफ में भी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। लिस्ट में कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों के नाम भी शामिल हैं। अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों से थिएटर आबाद रहने वाले हैं। पौराणिक कथाओं से लेकर स्पाई थ्रिलर्स, एक्शन ड्रामा और कॉमेडी फ्रेंचाइजी तक हर जोनर की फिल्मों का दबदबा देखने को मिलेगा। कई फिल्मों को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इनके लिए दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर है।

IMDb ने सबसे ज्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन, यश, अक्षय कुमार की फिल्में शामिल हैं। आइए नजर डालते हैं उन फिल्मों पर जिन्होंने सिनेप्रेमियों के बीच सबसे ज्यादा उत्साह पैदा किया है।

राशिफल : 01 जुलाई, 2026ए इन जातकों को राजकीय कार्यों से लाभ ये खबर भी पढ़े : राशिफल : 01 जुलाई, 2026ए इन जातकों को राजकीय कार्यों से लाभ

रणबीर कपूर की फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। पर्दे से तीन साल की दूरी के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे शाहरुख की यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें वह पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। कई लोगों को लग सकता है कि ये साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्म होगी, जबकि ऐसा नहीं है, ये खिताब शाहरुख के पास नहीं है, बल्कि नंबर वन के पायदान को रणबीर कपूर की फिल्म ने हासिल किया है। इस लिस्ट में कई और फिल्में भी हैं, जिसमें से एक 'किंग' भी है।

'किंग' और 'टॉक्सिक' टॉप 5 में शामिल
हालिया रैंकिंग के अनुसार सबसे टॉप पर रणबीर कपूर की पौराणिक कथा 'रामायण' है, जिसमें साई पल्लवी और यश, रणबीर कपूर संग मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन 'दंगल' फेम निर्देशक नितेश तिवारी निभा रहे हैं। दूसरे नंबर आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर 'अल्फा' है। इस ताजा रैंकिंग सूची में साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' तीसरे स्थान पर काबिज है, जबकि शाहरुख खान की 'किंग' चौथे पायदान पर मौजूद है। रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख की यह फिल्म 1994 की हॉलीवुड क्लासिक 'लियोन: द प्रोफेशनल' से प्रेरित है, जिसमें वह एक मंजे हुए शार्पशूटर की भूमिका में एक युवा लड़की की रक्षा करते नजर आएंगे। 

अजय देवगन और श्रद्धा कपूर की फिल्में भी रेस में आगे
शीर्ष 10 फिल्मों की बात करें तो अजय देवगन की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल 4' पांचवें नंबर पर है, जबकि उनकी सस्पेंस थ्रिलर 'दृश्यम 3' छठे स्थान पर बनी हुई है। इसके बाद 'विश्वनाथ एंड संस' सातवें, 'मिर्जापुर: द मूवी' आठवें और 'हैवान' नौवें स्थान पर हैं। श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'ईथा' ने इस सूची में 10वां स्थान हासिल किया है।

क्षेत्रीय और हिंदी सिनेमा का दबदबा
सूची में आगे बढ़ते हुए 11वें स्थान पर 'आवारापन 2' और 12वें पर 'इक्का' का नाम आता है। इसके बाद अरसन, खलीफा, आई एम गेम, रणबाली, शक्ति शालिनी, इधयम मुरली, सिग्मा और 'व्वान - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' जैसी फिल्मों ने टॉप 20 में अपनी जगह पक्की की है। खास बात यह है कि इस पूरी लिस्ट में पांच अलग-अलग भाषाओं का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें 12 हिंदी, चार तमिल, दो मलयालम, एक तेलुगु और एक कन्नड़ भाषा की फिल्म शामिल है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

भारतीय टीम ने दुनिया के बल्लेबाजों का तोड़ा रिकॉर्ड, ईशान किशन टॉप-10 के पहले बल्लेबाज

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया के...
खेल 
भारतीय टीम ने दुनिया के बल्लेबाजों का तोड़ा रिकॉर्ड, ईशान किशन टॉप-10 के पहले बल्लेबाज

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 01.07.2026 को...
उत्तर प्रदेश 
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

आपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
आपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,

पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 01.07.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं...