डीएम की अध्यक्षता में टीईटी परीक्षा के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 02, 03 व 04 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (टीईटी) को सकुशल, सुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा 02, 03 व 04 जुलाई 2026 को जनपद के 07 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित कराई जाएगी, जिसमें 02 व 03 जुलाई को परीक्षा का आयोजन दो पॉलियों में (पूर्वान्ह 09:30 बजे से 12.00 बजे तक एवं अपरान्ह 02:30 बजे 05.00 बजे तक) तथा 04 जुलाई को एक पाली में परीक्षा आयोजित होगी। सभी परीक्षा तिथियों में कुल 12436 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।
तैयारियों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया की सभी परीक्षा केंद्रों के सभी कमरों में सीसीटीवी क्रियाशील रहे। निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर एक्टिव मोड में रहे, जिससे सीसीटीवी बंद न हो। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के रोड आदि का पहले से भ्रमण कर लें जिससे कि केंद्र पर पहुंचने में देरी न हो। 
 
परीक्षा के सफल एवं शान्ति पूर्ण संचालन हेतु परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन एवं आई0टी0 गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबन्धित करने व इस हेतु परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस कर्मी अभ्यर्थियों की तलाशी हेतु तैनात करने, अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने तथा प्रश्नपत्र के रख-रखाव एवं उनके संचरण के मध्य समुचित सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक प्रशासन/पुलिस बल उपलब्ध कराने, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में परीक्षा के सकुशल संचालन हेतु प्रश्न पत्रों का रखरखाव एवं क्रियाविधि आदि से संबंधित समस्त बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी केन्द्रों पर व्यवस्थापकों से समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार स्टाफ व आधार भूत सुविधायें यथा बिजली, पानी, जनरेटर इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
 
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों को कड़े निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी और शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया और अफवाहों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी संदेहास्पद गतिविधि पर तत्काल कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी संजीव राय, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व संबंधित परीक्षा केन्द्रों के केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

जानकीपुरम तृतीय वार्ड को विकास की सौगात, विधायक ने भूमि पूजन कर किया शुभारंभ

लखनऊ। जानकीपुरम तृतीय वार्ड के निवासियों को जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है।...
उत्तर प्रदेश 
जानकीपुरम तृतीय वार्ड को विकास की सौगात, विधायक ने भूमि पूजन कर किया शुभारंभ

आरटीओ की सख्त कार्रवाई: नामी स्कूलों के वाहनों पर चला प्रवर्तन का डंडा, 12 का चालान

सात जुलाई तक पेपर करा लें दुरूस्त अन्य स्कूल प्रबंधन व स्वामी जिम्मेदार: आरटीओ प्रवर्तन
उत्तर प्रदेश 
आरटीओ की सख्त कार्रवाई: नामी स्कूलों के वाहनों पर चला प्रवर्तन का डंडा, 12 का चालान

दो मेगा हाईवे परियोजनाओं से बदलेगी देश की रफ्तार, कानपुर से कबरई अब डेढ़ घंटे का सफर 

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर 7,145 करोड़ रुपये खर्च होंगे, यात्रा समय साढ़े तीन घंटे से घटकर डेढ़ घंटा होगा
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
दो मेगा हाईवे परियोजनाओं से बदलेगी देश की रफ्तार, कानपुर से कबरई अब डेढ़ घंटे का सफर 

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर पीएम मोदी का संदेश, बोले राष्ट्र निर्माण में सीए की भूमिका अहम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर देशभर के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) समुदाय...
राष्ट्रीय 
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर पीएम मोदी का संदेश, बोले राष्ट्र निर्माण में सीए की भूमिका अहम

मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी

बदायूं। बुधवार सुबह हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। सुबह करीब सात बजे शुरू हुई बारिश...