संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में थाना दुधारा अन्तर्गत ग्राम बाकरगंज में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजनमानस को ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से एक वृहद साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस व साइबर थाना की टीम ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए । कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्र के लगभग 150 लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए वर्तमान में चल रहे विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया और उनसे सुरक्षित रहने के उपाय साझा किया गया । किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना बैंक खाता विवरण, एटीएम पिन, यूपीआई पिन या मोबाइल पर आया वन टाइम पासवर्ड (OTP) कदापि साझा न करें ।
व्हाट्सएप, एसएमएस या ईमेल पर आने वाले संदेहास्पद और प्रलोभनकारी लिंक्स (जैसे- मुफ्त रीचार्ज, लॉटरी लगना या बिजली बिल कटने का डर दिखाना) पर क्लिक न करें । अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) को सुरक्षित रखें और किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने व उनसे आर्थिक लेन-देन करने से बचें । पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी (Cyber Fraud) का शिकार हो जाता है, तो वह बिना समय गंवाए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराए, ताकि समय रहते पीड़ित की धनराशि को ब्लॉक/वापस कराया जा सके । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना श्री जयप्रकाश चौबे, उ0नि0 लालचन्द, आ0 रामप्रवेश मद्धेशिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।