मुजफ्फरनगर: 2 जुलाई को पुरकाजी में लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर भर्ती
प्रेम कुमार श्रीवास्तव
मुजफ्फरनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी, ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में ब्लॉकस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 2 जुलाई 2026 को स्थान-खण्ड विकास कार्यालय, पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) में किया जा रहा है।
जिसमें निजि क्षेत्र की कम्पनी एस०आई०एस० इण्डिया लि० लगभग 500 विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार / परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। जिसमें नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉब सीकर कालम में अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सभी अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, फोटो आई०डी० एवं बॉयोडाटा लेकर अवश्य आए। किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर में सम्पर्क कर सकते है । इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
