यूपीटीईटी अभ्यर्थियों के लिये चलेगी जनसाधारण ट्रेन, परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक दोनों दिशाओं में प्रतिदिन संचालित होगी, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में आसानी होगी। 

ट्रेन संख्या 05031 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन अनारक्षित परीक्षा स्पेशल शाम 6:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। रास्ते में खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज और बाराबंकी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के बाद यह अगले दिन रात 12:35 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05032 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रात 1:30 बजे लखनऊ से चलेगी। 

औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल ये खबर भी पढ़े : औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

यह बादशाहनगर, बाराबंकी, करनैलगंज, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए सुबह 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रेलवे ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में कुल 12 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे। इनमें 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी व शयनयान श्रेणी के कोच और 2 एसएलआर कोच शामिल होंगे, ताकि अधिक से अधिक परीक्षार्थी यात्रा कर सकें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दोहा में अटकी अमेरिका ईरान वार्ता, समझौते से पहले शर्तों पर अड़ा तेहरान 

होर्मुज की सुरक्षा और पश्चिम एशिया की स्थिरता पर दुनिया की नजर
अंतर्राष्ट्रीय 
दोहा में अटकी अमेरिका ईरान वार्ता, समझौते से पहले शर्तों पर अड़ा तेहरान 

डिजिटल इंडिया के 11 साल पूरे, सीएम योगी ने मोदी के नेतृत्व को सराहा

लखनऊ। देश के महत्वाकांक्षी डिजिटल इंडिया अभियान ने बुधवार को 11 वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 