औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

छह अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के जेवरात, नकदी, अवैध असलहे और वाहन बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिधूना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात थाना बिधूना क्षेत्र के डहरियापुर मोड़ पर पुलिस और शातिर चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके चार अन्य साथियों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुल छह अभियुक्तों को दबोचते हुए भारी मात्रा में चोरी का माल, नकदी, अवैध हथियार और वाहन बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार थाना बिधूना पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि हाल ही में जिले में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल कुछ शातिर चोर डहरियापुर मोड़ पर एकत्र हुए हैं। बदमाश चोरी के सामान और नकदी का आपस में बंटवारा करने की योजना बना रहे थे। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल बिधूना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दबिश दी।

न्यू एंजिल्स स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : न्यू एंजिल्स स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ

बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि पुलिस को देखते ही बदमाशों में हड़कंप मच गया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोमिन पुत्र सुलेमान निवासी इस्लाम नगर सौरिख जनपद कन्नौज तथा विकास उर्फ गौरव पुत्र रामबक्श निवासी हरीपुर किशनी जनपद मैनपुरी के पैर में गोली लग गई, जिससे दोनों घायल हो गए।

पुलिस ने मौके से घायल दोनों बदमाशों समेत भागने का प्रयास कर रहे चार अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकार पूरी कार्रवाई में कुल छह अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में आए हैं। पुलिस के अनुसार घायल अभियुक्त मोमिन बेहद शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी और लूट के करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विकास उर्फ गौरव के खिलाफ भी लगभग 7 आपराधिक मामले पंजीकृत बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी, चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, दो चार पहिया वाहन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे 315 बोर, जिंदा कारतूस तथा खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद सामान को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में हुई कई चोरी की घटनाओं के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र की सनहा...
सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव  बेगूसराय में प्रभारी मंत्री ने गांधी स्टेडियम में फहराया...
बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। एनटीपीसी बरौनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को प्लांट...
एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उत्तर प्रदेश

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

प्रयागराज/कौशाम्बी। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत