प्रेम संबंध में तनाव के बीच महिला की गला रेतकर हत्या, प्रेमी पर हत्या का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हुगली। जिले के पांडुआ थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध में आई खटास के बीच 34 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मृतका के परिजनों ने उसके प्रेमी गोपाल क्षेत्रपाल पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस और पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11 बजे ओहिदा खातून (34) की हत्या कर दी गई। मृतका की बहन फरीदा बीबी ने पांडुआ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

 कोलकाता में 35000 लोगों के साथ योग कर रहे पीएम मोदी ये खबर भी पढ़े :  कोलकाता में 35000 लोगों के साथ योग कर रहे पीएम मोदी

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मंगलवार देर रात गोपाल क्षेत्रपाल नामक व्यक्ति ओहिदा के घर में घुसा और शौचालय के पास धारदार हथियार (कास्ते) से उसका गला रेतकर फरार हो गया।

घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल ओहिदा को तत्काल पांडुआ ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चुंचुड़ा इमामबाड़ा जिला अस्पताल भेज दिया।

फरीदा बीबी ने बताया कि ओहिदा का मायका गुड़ाप थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में है और आरोपित गोपाल क्षेत्रपाल भी उसी इलाके का निवासी है। लगभग तीन वर्ष पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ था।

परिजनों का दावा है कि हाल के दिनों में ओहिदा इस संबंध से बाहर निकलना चाहती थी, जिससे नाराज होकर गोपाल ने उसकी हत्या कर दी।

मृतका की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र क्रमशः सात और पांच वर्ष है। फरीदा ने कहा कि हमने कई बार अपनी बहन को समझाया था। वह शायद इस रिश्ते को खत्म करना चाहती थी।

इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। हमने पुलिस से आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुलिसकर्मियों पर रौब झाड़ रहे फर्जी दरोगा को चोलापुर पुलिस ने दबोचा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के चोलापुर क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल ने सर्जिकल पाठ्यक्रम की मेजबानी कर रचा इतिहास

लखनऊ। इंडियन रेलवे पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' और 'उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल ने राष्ट्रीय सर्जिकल कौशल पाठ्यक्रम की...
उत्तर प्रदेश 

जानकीपुरम तृतीय वार्ड को विकास की सौगात, विधायक ने भूमि पूजन कर किया शुभारंभ

लखनऊ। जानकीपुरम तृतीय वार्ड के निवासियों को जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है।...

आरटीओ की सख्त कार्रवाई: नामी स्कूलों के वाहनों पर चला प्रवर्तन का डंडा, 12 का चालान

सात जुलाई तक पेपर करा लें दुरूस्त अन्य स्कूल प्रबंधन व स्वामी जिम्मेदार: आरटीओ प्रवर्तन

दो मेगा हाईवे परियोजनाओं से बदलेगी देश की रफ्तार, कानपुर से कबरई अब डेढ़ घंटे का सफर 

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर 7,145 करोड़ रुपये खर्च होंगे, यात्रा समय साढ़े तीन घंटे से घटकर डेढ़ घंटा होगा
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 