जनता एक राजनीतिक विकल्प चाहती :शशांक शेखर
— कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जनता एक राजनीतिक विकल्प चाहती है सभी राजनीतिक दल ने जनता की बुनियादी सवालों के समाधान के बजाय जातिगत एजेंडे के तहत अपने-अपने जातियों के वोट का सौदा कर रही है। ये बातें शशांक शेखर सिंह पुष्कर,जेपीआई,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही।
बुधवार को जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया ,जेपीआई द्वारा विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में प्रदेश पदाधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से प्रभावित होकर भाजपा,सपा,बसपा,राष्ट्रीय लोक मोर्चा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शशांक शेखर ने कहा कि प्रत्येक दल में जातिवाद,पूंजीवाद व विरासत की राजनीति हावी है। आम कार्यकर्ता अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे है। प्रदेश की जनता यह समझ चुकी है कि जाति व धर्म के नाम पर राजनैतिक दल सिर्फ व्यवसाय कर रहे है। बिजली की समस्या हो, तहसील-थानों में भ्रष्टाचार का मामला,आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्या,पेपर लीक ,करोड़ों लोगों के आस्था से खिलवाड़ कर चंदा चोरी की घटना से करोड़ों लोगों के आस्था से खिलवाड़, लखनऊ अग्निकांड जैसे मामले मौजूदा सरकार की पोल खोलने के लिये काफी है। साजिश के तहत जनता के सामने पक्ष और विपक्ष का फर्जी नैरेटिव तैयार किया जाता है। इस नैरेटिव को प्रदेश की जनता तोड़ेगी। राजनीतिक दलों के विरुद्ध जनता में घोर अविश्वास है लिहाज़ा प्रदेश का प्रत्येक छात्र, युवा, बेरोजगार,मजदूर ,किसान,महिला,व्यापारी सभी अपने लिए बेहतर चिकित्सा, शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार एवं बेहतर भविष्य के मुद्दों पर जेपीआई के बैनर तले लामबंद होकर व्यवस्था परिवर्तन चाहते है। जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया जनता के मुद्दों पर जमीन पर कार्य कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
