राहुल गांधी मानहानि केस में रिवीजन याचिका पर बहस पूरी, 15 जुलाई को सुनाया जाएगा फैसला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए विशेष अदालत में सुनवाई पूरी हो गई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। 15 जुलाई को फैसला सुनाया जाएगा। यह सुनवाई एक रिवीजन पिटीशन पर हुई।

शिकायतकर्ता विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि ऑनरेबल रिवीजनल कोर्ट (एडीजे कोर्ट नंबर 5) के समक्ष विस्तृत बहस हुई। उन्होंने अपनी रिवीजन पिटीशन पर मजबूती से पक्ष रखा और उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय की कई विधि व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए याचिका स्वीकार करने की मांग की।

मुख्यमंत्री राहत कोष से पत्रकार को मिले 2 लाख, 19 को पेसमेकर ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री राहत कोष से पत्रकार को मिले 2 लाख, 19 को पेसमेकर

अधिवक्ता पांडेय के अनुसार, बहस काफी विस्तृत थी क्योंकि रिवीजन में कानूनी वैधता और अवैधता से जुड़े कई अहम तकनीकी पहलुओं को अदालत के सामने स्पष्ट करना था। अदालत ने उनकी दलीलों को गंभीरता से सुना। इसके बाद राहुल गांधी के अधिवक्ताओं ने भी अपनी तरफ से बहस की।

यह मामला लगभग आठ वर्ष पुराना है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने दीवानी न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था। कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए मुकदमा चलाने का आदेश दिया। राहुल गांधी ने इस मामले में 20 फरवरी 2024 को अपनी जमानत करवाई थी और 26 जुलाई 2024 को अपना बयान भी दर्ज करा चुके हैं।

सुनवाई के दौरान वादी पक्ष के अधिवक्ता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान की जमा की गई सीडी की आवाज और उनकी वास्तविक आवाज का विधि विज्ञान प्रयोगशाला से मिलान करवाने का अनुरोध किया था। निचली अदालत ने इस अनुरोध को खारिज कर दिया था। इसके बाद विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने एडीजे-5 की कोर्ट में रिवीजन याचिका दाखिल की थी।

उधर मानहानि के मूल मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में 6 जुलाई को निर्धारित की गई है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

असम में बाढ़ का प्रभाव पांच जिलों के 235 गांवों तक सिमटा

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का प्रभाव अब पांच जिलों तक सिमटकर रह गया है। स्थिति में तेजी से सुधार हो...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का प्रभाव पांच जिलों के 235 गांवों तक सिमटा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि...
पश्चिम बंगाल 
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

बाजार की पाठशाला: डेट फंड्स क्या होते हैं, इनमें कैसे होता है निवेश? जानिए इनके फायदे

नई दिल्ली । म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के बीच इक्विटी फंड काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन हर निवेशक...
राष्ट्रीय  कारोबार 
बाजार की पाठशाला: डेट फंड्स क्या होते हैं, इनमें कैसे होता है निवेश? जानिए इनके फायदे

रांची में छात्रों ने बदला आंदोलन का स्वरूप, करेंगे पुतला दहन

रांची। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरुद्ध रांची में जारी छात्रों का आंदोलन 23वें दिन में...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
रांची में छात्रों ने बदला आंदोलन का स्वरूप, करेंगे पुतला दहन

राष्ट्रपति- पीएम समेत कई नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने रविवार को नई दिल्ली...
राष्ट्रीय  राज्य 
राष्ट्रपति- पीएम समेत कई नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की

उत्तर प्रदेश

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

लखनऊ। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत लखनऊ पुलिस और अभियोजन विभाग की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने आए एक यात्री को कमरा दिलाने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पं. शिवराम शुक्ला गंगा...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक