राष्ट्रपति- पीएम समेत कई नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने रविवार को नई दिल्ली में 'सदैव अटल' पर 'भारत रत्न' पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। नेताओं ने वाजपेयी की याद में आयोजित एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। 

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत तमाम नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

‘दूसरे नेताओं को गले लगाना विदेश नीति नहीं’, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला ये खबर भी पढ़े : ‘दूसरे नेताओं को गले लगाना विदेश नीति नहीं’, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के संस्थापक एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत अटल बिहारी वाजपेयी जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने सुशासन, विकास और राष्ट्रीय स्वाभिमान की जो सुदृढ़ नींव रखी, वह सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "भारतीय राजनीति के युगपुरुष असंख्य कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक एवं हमारे प्रेरणा स्रोत पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।"

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "आज लखीसराय प्रधान कार्यालय में प्रखर राजनेता, कुशल वक्ता, राष्ट्रवादी चिंतक एवं हमारे प्रेरणास्रोत, भारत रत्न से सम्मानित, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया। राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। अटल जी को विनम्र श्रद्धांजलि।"

बता दें कि 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी न केवल एक राजनेता थे, बल्कि एक कवि और लेखक भी थे। वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। पहली बार 1996 में कुछ समय के लिए (13 दिन), फिर 1998 से 1999 तक (13 महीने), और बाद में 1999 से 2004 तक पूरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री रहे। वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को नई दिल्ली के एम्स में हुआ था।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

असम में बाढ़ का प्रभाव पांच जिलों के 235 गांवों तक सिमटा

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का प्रभाव अब पांच जिलों तक सिमटकर रह गया है। स्थिति में तेजी से सुधार हो...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का प्रभाव पांच जिलों के 235 गांवों तक सिमटा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि...
पश्चिम बंगाल 
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

बाजार की पाठशाला: डेट फंड्स क्या होते हैं, इनमें कैसे होता है निवेश? जानिए इनके फायदे

नई दिल्ली । म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के बीच इक्विटी फंड काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन हर निवेशक...
राष्ट्रीय  कारोबार 
बाजार की पाठशाला: डेट फंड्स क्या होते हैं, इनमें कैसे होता है निवेश? जानिए इनके फायदे

रांची में छात्रों ने बदला आंदोलन का स्वरूप, करेंगे पुतला दहन

रांची। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरुद्ध रांची में जारी छात्रों का आंदोलन 23वें दिन में...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
रांची में छात्रों ने बदला आंदोलन का स्वरूप, करेंगे पुतला दहन

राष्ट्रपति- पीएम समेत कई नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने रविवार को नई दिल्ली...
राष्ट्रीय  राज्य 
राष्ट्रपति- पीएम समेत कई नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की

उत्तर प्रदेश

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

लखनऊ। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत लखनऊ पुलिस और अभियोजन विभाग की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने आए एक यात्री को कमरा दिलाने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पं. शिवराम शुक्ला गंगा...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक