असम में बाढ़ का प्रभाव पांच जिलों के 235 गांवों तक सिमटा

बाढ़ में मरने वालों की संख्या 105 हुई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का प्रभाव अब पांच जिलों तक सिमटकर रह गया है। स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। प्रभावित लोग जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए पूरजोर कोशिश में जुटे हुए हैं।

सरकार मदद के संभव प्रयास कर रही है। प्रशासन मुख्य रूप से स्कूलों की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। बाढ़ प्रभावितों के सामने बड़ी चुनौती मुंह बाए खड़ी है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 15 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रहीं है। बाढ़ में जान गंवाने वालों की 105 तक पहुंच गई है।

असम में बाढ़ से अब भी 441 गांव घिरे, 1.12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित ये खबर भी पढ़े : असम में बाढ़ से अब भी 441 गांव घिरे, 1.12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान शिवसागर जिले में हुआ है। प्रभावित जिलों में गोलाघाट, होजाई, नगांव, शिवसागर एवं जोरहाट हैं। इन जिलों के 16 राजस्व मंडलों के कुल 235 गांव प्रभावित हैं। वर्तमान समय में राज्य की कुल 62443 आबादी अभी भी प्रभावित हैं एवं 4954.43 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।

राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए अभी भी कुल 28 राहत शिविर एवं 9 राहत वितरण केंद्र समेत कुल 37 शिविर क्रियान्वित रखे हैं। राहत शिविरों में 4877 लोग आश्रय लिए हुए हैं।

राहत वितरण केंद्रों पर 5892 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं। बाढ़ में राहत एवं बचाव अभियान में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन आदि एजेंसियां जुटी हुईं हैं। बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने 80वे स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कलेक्ट्रेट परिसर...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

विकास भवन में सीडीओ ने किया ध्वजारोहण

   बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विकास भवन परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के...
उत्तर प्रदेश 
विकास भवन में सीडीओ ने किया ध्वजारोहण

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

   बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने शनिवार को डायट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज...
उत्तर प्रदेश 
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत कांट में अधिशासी अधिकारी नूर जहाँ ने फहराया तिरंगा 

शाहजहांपुर/कांट। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत कांट में अधिशासी अधिकारी नूर जहाँ ने फहराया तिरंगा, उसके बाद क्षेत्र में...
स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत कांट में अधिशासी अधिकारी नूर जहाँ ने फहराया तिरंगा 

पांचवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में शोक

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के चंद्रकोना रोड थाना अन्तर्गत आंधार नयन इलाके में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय की शोभायात्रा...
पश्चिम बंगाल 
पांचवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में शोक

उत्तर प्रदेश

डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने 80वे स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कलेक्ट्रेट परिसर...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

विकास भवन में सीडीओ ने किया ध्वजारोहण

   बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विकास भवन परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के...
उत्तर प्रदेश 
विकास भवन में सीडीओ ने किया ध्वजारोहण

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

   बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने शनिवार को डायट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज...
उत्तर प्रदेश 
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

आर्य पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

कौशाम्बी। जिले के भड़ेसर स्थित आर्य पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया...
उत्तर प्रदेश 
आर्य पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह