स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत कांट में अधिशासी अधिकारी नूर जहाँ ने फहराया तिरंगा
ब्यूरो रिपोर्ट
शाहजहांपुर/कांट। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत कांट में अधिशासी अधिकारी नूर जहाँ ने फहराया तिरंगा, उसके बाद क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। अधिशासी अधिकारी नूर जहाँ ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का स्मरण कराता है।
आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी देश की एकता, अखंडता, शांति एवं सौहार्द को सुदृढ़ करने तथा नगर पंचायत कांट के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लें। हमारा दायित्व है कि अपने नगर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं विकसित बनाने में नगर पंचायत का सहयोग करें और नागरिक कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करें। साथ ही राष्ट्रहित एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें। इस अवसर पर नगर पंचायत कांट के पूर्व अध्यक्ष रईस मियां, समस्त सभासदगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।
